Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Weather News: आज रात से मौसम में बदलाव की संभावना, किसानों के लिए राहत बनकर बरसेंगे बादल

Haryana Weather Update Today हरियाणा में मानसून के दस्तक देने के बाद भी उमस ने परेशान किया है। उमस ने लोगों का दिन के साथ साथ रात में भी जीना मुश्किल कर रखा है। उधर बारिश न होने से किसानों के चेहरों से भी मुस्कुराहट गायब है। धान की फसल सूख रही है। अब मौसम विभाग ने बारिश को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया है।

By Vinod Kumar Edited By: Rajiv Mishra Updated: Sun, 21 Jul 2024 07:22 AM (IST)
Hero Image
किसानों को बारिश का इंतजार (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। जिले में मानसून एक जुलाई को सक्रिय हो गया था। पांच दिन तक अच्छी वर्षा भी हुई, लेकिन उसके बाद तो एक बूंद भी नहीं गिरी। ऐसे में गर्मी व उमस के कारण हर कोई परेशान है। पहले केवल दिन के समय गर्मी होती थी, लेकिन अब तो रात को भी राहत नहीं मिल रही है।

शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया है। जब न्यूनतम तापमान 30 डिग्री को पार कर गया है तो गर्मी का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

आने वाले दिनों में बारिश की संभावना

रविवार शाम से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। वहीं, अगले तीन से चार दिनों तक अच्छी वर्षा भी हो सकती है। जिससे गर्मी से राहत मिलने के साथ ही किसानों को अधिक फायदा होगा। इस समय धान रोपाई का कार्य चल रहा है। 80 प्रतिशत धान की रोपाई हो चुकी है, लेकिन वर्षा न होने के कारण पानी सूख रही है।

हर दिन धान की फसल में सिंचाई करना भी किसानों के लिए मुश्किल है। ऐसे में धान की फल सूख रही है और खराब हो रही है। उधर उमस के कारण नरमा की फसल में भी सफेद मक्खी की बीमारी ने अटैक कर दिया है। किसानों की माने तो एक अच्छी वर्षा हो गई तो फसल पक जाएगी और गर्मी से भी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- NEET UG का रिजल्ट दोबारा घोषित: चौकाने वाले नतीजे, झज्जर में 720 में से 720 लाने वाले छात्र लाए 677 मार्क्स

अब जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

पंजाब के साथ लगते पाकिस्तान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना से मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा दक्षिण से अब सामान्य स्तिथि उत्तर की तरफ बढ़ने की संभावना है। इससे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां 21 जुलाई देर रात्रि के बाद बढ़ने की संभावना है।

हरियाणा राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 22 से 24 जुलाई के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान बीच बीच में बादल छाए रहने तथा तेज हवाएं चलने से तापमान में कमी आ सकती है।

पिछले कुछ दिनों से मानसून प्रदेश में सक्रिय नहीं हो रहा था, लेकिन अब 21 जुलाई की रात से मौसम में बदलाव आ सकता है। 22 से 24 जुलाई तक वर्षा का दौर चलता रहेगा। हवा चलने के कारण तापमान में कमी आएगी और गर्मी से भी राहत मिलेगी।

डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग हिसार।

यह भी पढ़ें- सुनीता ने भगवान श्रीकृष्ण से जोड़ा अरविंद केजरीवाल के जन्म का कनेक्शन, बताई खास बात