Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Weather Today: आज से अगले दो दिनों तक मौसम में रहेगा बदलाव, तापमान में होगी बढ़ोतरी; जानिए पूरा अपडेट

Haryana Weather Today हरियाणा में आज से अगले दो दिनों तक मौसम में बदलाव रहेगा। पिछले दिनों भी बरसात हुई थी। जिसका असर धान की फसल पर पड़ा था। अब फिर 23 अक्टूबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। अगर इस दौरान बूंदाबांदी होती है तो धान की कटाई का कार्य रूक सकता है। जिले में अक्टूबर महीने में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

By Himani SharmaEdited By: Himani SharmaUpdated: Sun, 22 Oct 2023 07:27 AM (IST)
Hero Image
आज से अगले दो दिनों तक मौसम में रहेगा बदलाव

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। Haryana Weather Today: अक्टूबर महीने में लगातार तापमान बदल रहा है। जिससे किसानों की धड़कनें भी बढ़ा दी है। यह महीना फसलों की कटाई का समय है। ऐसे में अगर बरसात होती है तो नुकसान होता है। पिछले दिनों भी बरसात हुई थी। जिसका असर धान की फसल पर पड़ा था। अब फिर 23 अक्टूबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। अगर इस दौरान बूंदाबांदी होती है तो धान की कटाई का कार्य रूक सकता है।

बरसात के कारण तापमान में दिखी कमी

जिले में अक्टूबर महीने में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन पिछले सप्ताह हुई बरसात के कारण तापमान में कमी देखने को मिली। अब तो रात का तापमान लगातार गिर रहा है। लेकिन दो दिनों से हल्की बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें: Haryana Weather Today: मौसम का बदलेगा मिजाज, हल्की बूंदाबांदी और छाए रहेंगे बादल; सुबह और शाम बढ़ेगी ठंड

शनिवार को अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आगामी दिनों में भी तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।25 अक्टूबर से कर सकते है गेहूं की बिजाईजिले में इस बार बाढ़ आने के कारण धान की पछेती फसल है। ऐसे में इस बार समय पर गेहूं की बिजाई होने की संभावना नहीं है।

गेहूं की बिजाई का काम शुरू

कृषि अधिकारियों की माने तो 25 अक्टूबर से अगेती गेहूं की बिजाई की जा सकती है। लेकिन जिले में 10 नवंबर के आसपास ही गेहूं की बिजाई का कार्य शुरू होता है। इस बार भी ऐसा होगा। अगर आने वाले दिनों में बरसात हो जाती है तो कुछ क्षेत्रों में गेहूं की बिजाई हो सकती है। गेहूं की बिजाई के लिए 30 डिग्री कम तापमान होना चाहिए। अब तो सरसों की बिजाई का कार्य चल रहा है। जिले में रकबा भी कम है।

मानसून सीजन में कितनी हुई है बरसात

मानसून सीजन में होती है बरसात : 260.06

इस बार हुई बरसात : 151.05

सामान्य से कम हुई बरसात : 42 प्रतिशत

नोट: यह बरसात एमएम में है।

यह भी पढ़ें: Haryana Weather Today: हरियाणा में फिर मौसम लेगा करवट, तीन दिन तक बरसेंगे मेघराज; तापमान में होगी गिरावट

अगेती गेहूं बिजाई का कार्य 25 अक्टूबर से शुरू होता है। लेकिन जिले में इसकी शुरूआत नवंबर महीने में होती है। इस बार बाढ़ आने के कारण धान की पछेती रोपाई हुई थी। -भीम सिंह, एसडीओ कृषि विभाग फतेहाबाद।