Move to Jagran APP

Heat Wave Alert: हीट वेव पर हरियाणा स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 40 बेड किए रिजर्व; अस्पताल में बना स्पेशल कॉर्नर

Heat Wave Alert हीट वेव की मार हरियाणा भी झेल रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने 40 बेड आरक्षित किए हैं। अस्‍पताल में स्‍पेशल कॉर्नर बनाए गए हैं। अगर गर्मी लगने से कोई मरीज आता है तो उसे सबसे पहले आपातकाली विभाग में लेकर जाएंगे। इसके अलावा आइसपेड की भी व्यवस्था कर रखी है। गर्मी लगने के कारण इंसान बेहोश हो जाता है।

By Amit Kumar Edited By: Himani Sharma Updated: Fri, 31 May 2024 04:14 PM (IST)
Hero Image
हीट वेव पर हरियाणा स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 40 बेड किए रिजर्व (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। Heat Wave Alert: पिछले 20 दिनों से लगातार गर्मी पड़ रही है। जिसका असर आम लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। नागरिक अस्पताल में लगातार लू लगने की शिकायत लेकर मरीज आ रहे है। किसी को डायरिया हुआ है तो किसी को अन्य बीमारी मिल रही है।

यही कारण है कि स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। जिस व्यक्ति का बीपी अधिक रहता है उसे और ध्यान रखने की जरूरत है। अगर गर्म मौसम में जा रहा है तो उसे नियमित दवाइयां लेनी होगी। अगर दवाइयां नहीं ली तो नस आदि फटने का डर भी बना रहेगा।

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल में 10 बेड किए आरक्षित

हीट वेव के कारण स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल में 10 बेड आरक्षित कर दिए है। पिछले दिनों सिविल सर्जन ने इसके लिए दिशा निर्देश जारी किए थे। यहीं कारण है कि अस्पताल में एक कॉर्नर भी बना दिया गया है। अगर गर्मी लगने से कोई मरीज आता है तो उसे सबसे पहले आपातकाली विभाग में लेकर जाएंगे। इसके अलावा आइसपेड की भी व्यवस्था कर रखी है।

गर्मी लगने के कारण इंसान बेहोश हो जाता है। ऐसे में उसके शरीर पर बर्फ आदि रगडनी पड़ती है तो उसे होश आ जाए और उसके स्वास्थ्य की देखभाल की जा सके। इसके अलावा दूसरे अस्पतालों में करीब पांच-पांच बेड आरक्षित किए जा चुके है। जिले में गर्मी के कारण एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।

अस्पताल में बढ़े डायरिया के मरीज

नागरिक अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से मरीजों की संख्या बढ़ गई। अधिकतर मरीज डायरिया होने की शिकायत कर रहे है। डाक्टरों की माने तो पांच से छह बच्चे हर दिन अस्पताल में आ रहे है जिन्हें दस्त की दिक्कत होती है। ऐसे में पानी की मात्रा अधिक होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Punjab Crime News: घर से दाढ़ी कटवाने गए 'धोनी' का शव खेतों में पड़ा मिला, आखिर किस बात पर हो गया मर्डर?

यही कारण है कि ओआरएस का घोल भी पिलाया जा रहा है। डॉक्टरों की माने तो यह मौसम खतरनाक है। ऐसे में छोटे बच्चे अधिक चपेट में आ रहे है। अगर बच्चे के अंदर डायरिया की शिकायत लगती है तो तुरंत चिकित्सक के पास लेकर आए। वहीं बुजुर्ग भी इसकी चपेट में आ रहे है।

अब जाने किस साल कितने डायरिया के मरीज मिले

वर्ष                               मरीज

2021                            1062

2022                            1273

2023                            1572

2024                              630

डायरिया के लक्षण

  • पानी का मल
  • पेट में ऐंठन या ऐंठन होना
  • मतली और उल्टी
  • बुखार
  • निर्जलीकरण
  • भूख में कमी

ये रखें सावधानी

  • बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
  • बाहर का खाना खाने से बचें
  • खाना खाने से पहले व बाद में साबुन से हाथ धोए।
  • साफ पानी पीएं
  • फल व सब्जियों को धोकर प्रयोग करें।
  • बासी खाना न खाएं।

नागरिक अस्पताल में स्पेशल बेड आरक्षित कर दिए है। इसके अलावा कॉर्नर भी बना दिया गया है। अभी तक मरीज नहीं आए है। लेकिन डायरिया आदि की शिकायत के मरीज आ रहे है। ऐसे में छोटे बच्चों का ध्यान रखने की जरूरत है। बच्चों को दिन में बाहर न निकले तो बेहतर होगा। -डॉ. सुभाष चंद्र, एसएमओ नागरिक अस्पताल फतेहाबाद।

यह भी पढ़ें: Ludhiana Crime: 'शांति के साथ चलो वरना कर देंगे शांत...', पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस को मिली जान से मारने की धमकी

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।