Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Fatehabad News: Congress 'किसान-मजदूर जन आक्रोश रैली' करेगी आयोजित, भाजपा को उखाड़ फैंकने के लिए होगा शंखनाद

किसान आंदोलन में शहीद हुए 750 किसानों की याद में कांग्रेस 24 दिसम्बर को सिरसा के हुडा सैक्टर 19 में किसान-मजदूर जन आक्रोश रैली आयोजित करेगी। इस रैली को लेकर ओबीसी समाज के लोगों में जबरदस्त उत्साह है और फतेहाबाद से भारी संख्या में लोग इस रैली में भाग लेने के लिए फतेहाबाद से कूच करेंगे। इस रैली में प्रदेश के किसान-मजदूर भाजपा सरकार को उखाड़ फैंकने का शंखनाद करेंगे।

By Amit Kumar Edited By: Shoyeb AhmedUpdated: Sat, 23 Dec 2023 05:37 PM (IST)
Hero Image
कांग्रेस हिसार में 24 दिसंबर को किसान मजदूर जन आक्रोश रैली आयोजित करेगी

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। Jan Akrosh Rally In Sirsa: किसान आंदोलन में शहीद हुए 750 किसानों की याद में कांग्रेस द्वारा 24 दिसम्बर को सिरसा के हुडा सैक्टर 19 में आयोजित किसान-मजदूर जन आक्रोश रैली ऐतिहासिक होगी।

इस रैली को लेकर ओबीसी समाज के लोगों में जबरदस्त उत्साह है और फतेहाबाद जिले से भारी संख्या में लोग इस रैली में भाग लेने के लिए फतेहाबाद से कूच करेंगे।

युवा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

यह बात कांग्रेस ओबीसी सैल के शहरी प्रधान मुकेश प्रजापति ने रैली की तैयारियों को लेकर युवा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने रैली में अधिक से अधिक लोगों को लेकर जाने को लेकर कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां भी लगाई गई।

कांग्रेस नेता मुकेश प्रजापति ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश में जब से भाजपा सत्ता में आई है, तभी से किसानों सहित हर वर्ग के लोगों को कुचलने का काम किया जा रहा है। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर लाठियां चलाई जाती है, उन्हें जेलों में डाला जा रहा है।

भाजपा को हटाने के लिए किया गया शंखनाद

उन्होंने कहा कि देश की जनता इन किसानों की कुर्बानी को व्यर्थ नहीं जाने लगी और भाजपा से इसका हिसाब लिया जाएगा। सिरसा में होने वाले रैली से प्रदेश के किसान-मजदूर भाजपा सरकार को उखाड़ फैंकने का शंखनाद करेंगे।

ये भी पढ़ें- 28 दिसंबर को दो घंटे के लिए इन मांगों को लेकर काम छोड़ विरोध प्रदर्शन करेंगी नर्सिंग एसोसिएशन

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें