Move to Jagran APP

OP धनखड़ का विपक्ष पर निशाना; कहा- कांग्रेस के पास प्रदेश स्तर का भी संगठन नहीं, हमारे पास पन्ना प्रमुख तक हैं

Fatehabad News भारतीय जनता पार्टी द्वारा फतेहाबाद विधानसभा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में मुख्य वक्ता के तौर पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने शिरकत की। सम्‍मेलन में ओपी धनखड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास प्रदेश स्तर का भी संगठन नहीं हमारे पास बूथ प्रमुख से लेकर पन्ना प्रमुख तक हैं।

By Jagran NewsEdited By: Himani SharmaUpdated: Sun, 02 Jul 2023 07:31 PM (IST)
Hero Image
OP धनखड़ का विपक्ष पर निशाना; कहा- कांग्रेस के पास प्रदेश स्तर का भी संगठन नहीं

फतेहाबाद, जागरण संवाददाता: स्थानीय एमएम कालेज में भारतीय जनता पार्टी द्वारा फतेहाबाद विधानसभा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में मुख्य वक्ता के तौर पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने शिरकत की। इस सम्मेलन को भाजपा के जिलाध्यक्ष स. बलदेव सिंह ग्रोहा, सिरसा लोकसभा की सांसद सुनीता दुग्गल, फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम व रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा ने भी संबोधित किया।

पन्ना प्रमुख भाजपा की चुनाव रणनीति का एक मजबूत भाग

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस के पास प्रदेश स्तरीय व जिला स्तर तक का कोई संगठन नहीं है, जबकि भाजपा विश्व स्तरीय पार्टी होने के साथ-साथ भाजपा के पास बूथ प्रमुख से लेकर पन्ना प्रमुख तक की मजबूत समितियां हैं। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख भाजपा की चुनाव रणनीति का एक मजबूत भाग है।

पन्ना प्रमुख पार्टी संगठन की एक बड़ी ताकत भी है। इन्ही पन्ना प्रमुखों से ही कोई प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या पार्टी के बड़े पदों पर आसीन होकर देश की सेवा करता है।

कांग्रेस अपने अंदरूनी झगड़ों को भी नहीं निपटा पाती- ओपी धनखड़

ओपी धनखड़ ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने अंदरूनी झगड़ों से ही नहीं निपट पाती है, जिस कारण कांग्रेस आज प्रदेश के अंदर बहुत ही कमजोर स्थिति में है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस हुड्डा परिवार तक सिमट कर रह गई है, क्योंकि अशोक तंवर को भी संगठन नहीं बनाने दिया उसके बाद कुमारी शैलजा को भी संगठन बनाने में हुड्डा परिवार की ओर से ही दिक्कतें आईं। जिस वजह से शैलजा भी कांग्रेस का संगठन नहीं बना पाईं।

अब वही हाल कांग्रेस के मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष उदयभान का भी है। ओपी धनखड़ ने कहा कि यही कारण है कि आज कांग्रेस से कुलदीप बिश्नोई, बिरेन्द्र सिंह, राव इन्द्रजीत सिंह, धर्मवीर सिंह, रमेश कौशिक, डा. अरविन्द शर्मा जैसे कई मजबूत व दिग्गज नेता भाजपा परिवार का हिस्सा बन चुके हैं।

भाजपा के सिरसा लोकसभा मीडिया प्रभारी एवं जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिले के पदाधिकारी तथा फतेहाबाद विधानसभा के चारों मंडलों के प्रभारी व चारों मंडल के अध्यक्ष सुमित गोदारा, संदीप नेहरा, सुभाष सिवाच, शम्मी ढिंगड़ा सहित जिले के सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें