Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Weather News: बारिश रुकते ही बढ़ गया तापमान, पारा पहुंचा 35 डिग्री के पार; जानें मौसम का अपडेट

बारिश होने से पिछले 20 दिनों से तापमान में लगातार गिरावट आ रही थी लेकिन बारिश रुकते ही गर्मी फिर से बढ़ने लगी। अगस्त के अंतिम दिनों में फिर बारिश होने की संभावना है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहेगा। ऐसे में किसान नरमा व कपास में कीटनाशक का छिड़काव कर सकते है।

By Vinod Kumar Edited By: Rajiv Mishra Updated: Sun, 25 Aug 2024 07:31 AM (IST)
Hero Image
अगले दो दिनों तक साफ रहेगा मौसम (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। जिले में पिछले 20 दिनों से मौसम बदला हुआ था। एक दिन पहले भी फतेहाबाद शहर में वर्षा हुई थी। शनिवार सुबह बादल छाए हुए थे, लेकिन बाद में मौसम साफ हो गया। ऐसे में तापमान में भी एकाएक बढ़ोतरी देखने को मिली।

अगर आने वाले दिनों में ऐसा ही मौसम रहता है तो लोगों को एक बार फिर गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

जुलाई में 21 प्रतिशत कम हुई बारिश

रात के समय मौसम ठंडा हो रहा है। जिससे कुछ राहत मिल रही है लेकिन अब मच्छर अधिक होने के कारण लोगों को परेशानी अवश्य हो रही है। जिले में इस बार वर्षा का रिकॉर्ड मिलाजुला रहा है। हर साल टोहाना व जाखल में सबसे अधिक वर्षा होती थी।

इस बार फतेहाबाद खंड में अधिक बारिश हुई है, लेकिन औसतन से इस बार कम ही वर्षा हुई है। कुछ गांव तो ऐसे है जहां मामूली वर्षा हुई है। जिले में जुलाई महीने में 21 प्रतिशत कम वर्षा हुई थी। इस महीने ही मानसून सबसे अधिक एक्टिव होता है और फसलों को फायदा भी अधिक होता है।

यह भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम रहेगा सुहावना, झमाझम बारिश से और गिरेगा पारा; यूपी-बिहार समेत 20 राज्यों में भी IMD का अलर्ट

फसलों में बीमारी आने की संभावना

अब हवा में नमी होने के कारण फसलों में बीमारी आने की अधिक संभावनाप है। कपास की फसल में सुंडी का भी प्रकोप है। लेकिन अगर किसान समय के अनुसार और अच्छे कीटनाशक का प्रयोग करेंगे तो इस पर अंकुश लग सकता है।

उधर नरमा की फसल में अब सफेद मक्खी का अधिक प्रकोप है। अगर समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया तो पूरे पौधे को नष्ट कर देगी। उधर आने वाले दिनों में गुलाबी सुंडी का भी डर किसानों को सता रहा है। पिछले तीन सालों से अगस्त के अंतिम सप्ताह व सितंबर के महीने में आती है।

अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। ऐसे में किसान नरमा व कपास में कीटनाशक का छिड़काव कर सकते है। अगर मौसम खराब रहता है तो कुछ समय के लिए रूक भी सकते है। जिससे किसान आर्थिक नुकसान होने से बच सकते है। कीटनाशक का चयन करते समय डाक्टरों की सलाह अवश्य ले।

-डॉ. राजेश सिहाग, उपनिदेशक कृषि एवं कल्याण विभाग।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: अगले दो दिन भारी वर्षा से कुछ राहत के आसार, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट