Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बाल महोत्सव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

सेक्टर 29 स्थित किगडम ऑफ ड्रीम्स में चल रहे बाल महोत्सव के दूसरे दिन शहर भर के स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साह से हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Updated: Fri, 20 Dec 2019 07:14 PM (IST)
Hero Image
बाल महोत्सव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: सेक्टर 29 स्थित किगडम ऑफ ड्रीम्स में चल रहे बाल महोत्सव के दूसरे दिन शहर भर के स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। महोत्सव के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय बाल महोत्सव बच्चों के हुनर को निखारने व उन्हें उचित मंच प्रदान करने में बड़ी भूमिका निभा रहा है। कटारिया ने इस अवसर पर परिषद को 21 लाख रुपये अनुदान देने की घोषणा की।

हरियाणा बाल कल्याण परिषद के महासचिव कृष्ण ढुल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि परिषद की ओर से बच्चों की प्रतिभा को आगे लाने के लिए अनेक गतिविधियां चलाई जाती हैं। इस अवसर जिला बाल कल्याण परिषद के चेयरमैन एवं उपायुक्त अमित खत्री की माता कृष्णा देवी ने भी बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और अपना आशीर्वाद दिया। हरियाणवी गायक एमडी की धुनों पर झूमे लोग

सोशल मीडिया पर भी बाल महोत्सव काफी सराहा जा रहा है। बच्चे सेल्फी लेकर और फोटो खिचवा कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। प्रदेश भर से पहुंचे बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां सबका मन मोह रही हैं। परिषद द्वारा बच्चों के लिए सभी सुविधाएं व मनोरंजन गतिविधियां नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिसमें जादूगर का खेल, कठपुतली का खेल, ऊंट-घोड़े की सवारी, झूलों की सवारी और बच्चों के लिए विशेष रूप से खाने-पीने और भोजन की व्यवस्था शामिल है।

दूसरे दिन सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र प्रसिद्ध हरियाणवी गायक एमडी ने पहुंचकर अपने गानों के माध्यम से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने हरियाणवी गानों के माध्यम से सभी का जोरदार मनोरंजन किया। हरियाणवी गानों पर बच्चे और लोग झूमते दिखाई दिए।