Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कोर्ट पहुंचा कुत्ते का विवाद: अर्जेंटीनो डोगो नस्ल का है कुत्ता, अभी शेल्टर में हो रही देखभाल; जानिए पूरा मामला

Argentine Dogo Breed साइबर सिटी में कुत्ते का विवाद कोर्ट में पहुंच गया है। 11 अगस्त को सिविल लाइंस क्षेत्र में एक घरेलू सहायिका को डोगो अर्जेंटीना नस्ल के एक कुत्ते ने काट लिया था। घरेलू सहायिका की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

By GeetarjunEdited By: Updated: Sat, 03 Sep 2022 10:47 PM (IST)
Hero Image
कोर्ट पहुंचा कुत्ते का विवाद, अभी गुरुग्राम नगर निगम के शेल्टर होम में है कुत्ता।

गुरुग्राम [संदीप रतन]। साइबर सिटी में कुत्ते का विवाद कोर्ट में पहुंच गया है। 11 अगस्त को सिविल लाइंस क्षेत्र में एक घरेलू सहायिका को डोगो अर्जेंटीनो नस्ल (अर्जेंटीना देश की नस्ल का कुत्ता) के एक कुत्ते ने काट लिया था। घरेलू सहायिका की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

इसके अलावा सिविल लाइंस में ही रहने वाले एक एडवोकेट ने भी इस मामले में कोर्ट में केस दायर कर दिया। कोर्ट ने अब नगर निगम से रजिस्ट्रेशन नहीं होने तक कुत्ते को निगम के आधिपत्य में रखने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने कुत्ते का चेकअप प्राइवेट चिकित्सक से न करवाकर स्टेट एजेंसी से कराने के भी आदेश दिए।

ये भी पढ़ें- Delhi: भारत टैलेंट से भरा पड़ा है, इसका प्रयोग करना बाकी- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

निगम की निगरानी में कुत्ता

कोर्ट का आदेश मिलते ही निगम की टीम कुत्ते को बसई स्थित अपने शेल्टर होम (एबीसी सेंटर) ले गई, जहां पर उसकी देखभाल करने के साथ ही उसे निगरानी में रखा गया है। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से पशु पालन विभाग को पशु चिकित्सक से कुत्ते का चेकअप कराने के लिए पत्र लिखा गया है।

22 सितंबर को केस की आगामी सुनवाई होगी। कोर्ट की आगामी तारीख पर कुत्ते की आनरशिप (मालिकाना हक) से संबंधित कागजात भी मांगे गए हैं। आदेश के तहत नगर निगम से यह भी रिपोर्ट में मांगी गई है कि डोगो अर्जेंटीनो देश में प्रतिबंधित नस्ल तो नहीं है।

ये भी पढ़ें- Deoghar Airport Case: भाजपा सांसद ने दिल्ली में देवघर के जिला उपायुक्त समेत कई के खिलाफ दर्ज कराई जीरो प्राथमिकी

यह है पूरा मामला

11 अगस्त को सिविल लाइंस क्षेत्र में एक घरेलू सहायिका मुन्नी को माउजर नाम के एक डोगो अर्जेंटीनो नस्ल के कुत्ते ने काट लिया था। मामले ने तूल पकड़ लिया और विवाद पहले थाने तथा बाद में कोर्ट तक पहुंच गया। घरेलू सहायिका की शिकायत पर कुत्ते की मालकिन पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज की थी, तब इसकी प्रजाति पिटबुल बताई गई थी। लेकिन जांच में डोगो अर्जेंटीना नस्ल की पुष्टि हुई।

निगम ने उस समय कुत्ते को शेल्टर होम में कुछ दिन रखकर वापस मालकिन को सौंप दिया था। लेकिन इसी बीच सिविल लाइंस में ही रहने वाले एडवोकेट संदीप सैनी ने स्थानीय लोगों की सुरक्षा का हवाला देते हुए कोर्ट में केस दायर कर दिया।

गुरुग्राम नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डा. नरेश कुमार ने बताया कि कुत्ते को बसई स्थित नगर निगम के शेल्टर होम में रखा गया है। कुत्ते का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए भी निगम कार्यालय को आवेदन मिला है।