Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हरियाणा में आम आदमी पार्टी को झटका, दिग्गज नेता के घर में BJP ने लगाई सेंध; पत्नी और बेटे ने थामा भगवा दामन

हरियाणा में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल की पत्नी अनिता अग्रवाल और बेटे समर्थ अग्रवाल ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। दोनों को जिलाध्यक्ष कमल यादव ने पार्टी में शामिल कराया। उमेश अग्रवाल गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

By Jagran News Edited By: Sonu Suman Updated: Sun, 08 Sep 2024 04:48 PM (IST)
Hero Image
हरियाणा में बीजेपी ने आप नेता के घर में लगाई सेंध।

जागरण संवाददाता, गुरग्राम। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल के घर में सेंध लगा दी। उनकी पत्नी अनिता अग्रवाल एवं पुत्र समर्थ अग्रवाल ने रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया। दोनों को जिलाध्यक्ष कमल यादव ने पार्टी में शामिल कराया।

बता दें कि उमेश अग्रवाल गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने 2014 के चुनाव में गुड़गांव से प्रदेश में सबसे अधिक मतों से जीत हासिल की थी। टिकट बंटवारे से मची भगदड़ के बीच भाजपा के लिए यह बेहतर संदेश है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर