Move to Jagran APP

Gurugram: विधायक गोपाल कांडा के गुरुग्राम स्थित घर और कार्यालय में ईडी का छापा, कई प्रमुख दस्तावेज जब्त

गोपाल कांडा की एयरलाइंस कंपनी एमडीएलआर के दफ्तर और घर पर ईडी के अधिकारी जांच कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई प्रमुख दस्तावेज जब्त किए। गोपाल कांडा हरियाणा लोकहित पार्टी के मुखिया हैं और सिरसा से विधायक हैं। हरियाणा में बीजेपी और जजपा की सरकार को वह बाहर से समर्थन दे रहे हैं। कुछ दिन पहले ही गोपाल कांडा बहुचर्चित एयरहोस्टेस गीतिका सुसाइड केस से बरी हुए हैं।

By Vinay TrivediEdited By: Pooja TripathiUpdated: Wed, 09 Aug 2023 01:09 PM (IST)
Hero Image
गोपाल कांडा के घर पर चल रही ईडी की छापेमारी।

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। पूर्व गृह राज्यमंत्री मंत्री व सिरसा विधायक गोपाल कांडा के गुरुग्राम स्थित घर पर ईडी ने छापा मारा। गोपाल कांडा के घर और दफ्तर पर सुबह छह बजे से रेड चल रही है।

गोपाल कांडा की एयरलाइंस कंपनी एमडीएलआर के दफ्तर और घर पर ईडी के अधिकारी जांच कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई प्रमुख दस्तावेज जब्त किए। गोपाल कांडा के आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती है।

गोपाल कांडा सिरसा से विधायक हैं

गोपाल कांडा हरियाणा लोकहित पार्टी के मुखिया हैं और सिरसा से विधायक हैं। हरियाणा में बीजेपी और जजपा की सरकार को वह बाहर से समर्थन दे रहे हैं। कुछ दिन पहले ही गोपाल कांडा बहुचर्चित एयरहोस्टेस गीतिका सुसाइड केस से बरी हुए हैं।

हरियाणा के पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा करोड़पति हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने एफिडेविट ने अपनी चल अचल संपत्ति 70 करोड़ दर्शाई थी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें