Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gurugram Crime: गुरुग्राम के स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

Spa Centre Deh Vyapar गुरुग्राम में एक देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने छापा मारकर दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपित के खिलाप सेक्टर-50 पुलिस स्टेशन में एफआइआर दर्ज की गई है।

By GeetarjunEdited By: Updated: Fri, 19 Aug 2022 06:15 PM (IST)
Hero Image
गुरुग्राम के स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो महिलाएं समेत चार गिरफ्तार

गुरुग्राम, एजेंसी। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने छापा मारकर दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपितों के खिलाफ सेक्टर-50 पुलिस स्टेशन में एफआइआर दर्ज की गई है।

न्यूज एजेंसी आइएएनएस के अनुसार, गुरुग्राम पुलिस ने स्पा सेंटर में छापा मारकर देह व्यापार का गंदा काम करने वाले स्पा सेंटर के मालिक भगत सिंह और मैनेजर योगेश को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों के खिलाफ अवैध मानव तस्करी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली की फिरोजशाह बावली की खूबसूरती के क्या कहने, इसके बारे में कितना जानते हैं आप?

मॉल में चल रहा था स्पा सेंटर

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-51 के ओकस क्वांटम मॉल (Ocus Quantum Mall) में स्पा स्थित है। महिलाओं को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसमें एक छत्तीसगढ़ और दूसरी महिला मथुरा की रहने वाली है।

आरोपित हर व्यक्ति से वसूलते थे 2000 रुपये

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मालिक और मैनेजर ने दोनों महिलाओं को देह व्यापार में धकेला और हर ग्राहक से 2,000 रुपये वसूलते थे। पुलिस ने सभी आरोपितों को कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को भोंडसी जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ये भी पढ़ें- Delhi Excise Policy: भाजपा का AAP पर हमला- शराब माफियाओं के फायदे के लिए लाई गई नई आबकारी नीति, ड्राइ-डे भी घटाए

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है, हम किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता के बारे में अधिक जानकारी जुटा रहे हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें