Haryana Election 2024: गुरुग्राम की दो सीटों पर कांग्रेस ने उतारे प्रत्याशी, बादशाहपुर-गुड़गांव सीट के पत्ते खोले
Gurugram Vidhan Sabha Seats अक्टूबर में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टियां अब धीरे-धीरे अपने पत्ते खोल रही हैं। कांग्रेस ने रविवार रात को गुरुग्राम जिले की दो विधानसभा सीटों पर दो प्रत्याशियों को उतार दिया। इससे पहले भाजपा भी जिले की तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार चुकी है। जिले में कुल चार गुड़गांव बादशाहपुर पटौदी और सोहना विधानसभा सीटें हैं।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुग्राम जिले की दो विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों को उतार दिया है। जिले में गुड़गांव, बादशाहपुर, पटौदी और सोहना विधानसभा सीट हैं। इससे पहले भाजपा तीन सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।
कांग्रेस ने देर रात बादशाहपुर और गुड़गांव सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। बादशाहपुर से यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वर्धन यादव और गुड़गांव सीट से पंजाबी नेता और हाल ही में कांग्रेस में आए मोहित ग्रोवर को टिकट दिया है।
कांग्रेस की ओर अब पटौदी और सोहना सीट पर प्रत्याशियों के पत्ते खोलना बाकी है। वहीं, भाजपा गुड़गांव से मुकेश शर्मा, बादशाहपुर से राव नरबीर सिंह और सोहना से तेजपाल तंवर को टिकट दिया है। भाजपा भी पटौदी सीट से जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है।
ये भी पढ़ें- हरियाणा में आम आदमी पार्टी को झटका, दिग्गज नेता के घर में BJP ने लगाई सेंध; पत्नी और बेटे ने थामा भगवा दामन