Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Assembly Election: कांग्रेस को किस बात का डर, प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करने में क्यों हो रही देरी?

Haryana Candidate List हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने गुरुग्राम की चारों सीटों के लिए दावेदारों की शॉर्टलिस्ट तैयार कर ली है। टिकट की दौड़ में शामिल जिले के कांग्रेस नेता दिल्ली में कैंप कर रहे हैं। एक-एक सीट पर कई दावेदार होने से हाईकमान को पार्टी के अंदर भीतरघात का डर भी सता रहा है। इसलिए टिकट बंटवारे को लेकर देर लग रही है।

By Vinay Trivedi Edited By: Geetarjun Updated: Tue, 03 Sep 2024 11:13 PM (IST)
Hero Image
सीईसी में सभी सीटों पर मंथन जारी, एक-दो दिन में जारी हो सकती कांग्रेस की लिस्ट।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। कांग्रेस प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से गुरुग्राम जिले की चारों विधानसभा सीटों की भेजी गई दावेदारों की शॉर्ट लिस्ट पर केंद्रीय चुनाव समिति भी मंथन कर रही है। टिकट की दौड़ में शामिल जिले के कांग्रेस नेता दिल्ली में कैंप कर रहे हैं।

एक-एक सीट पर कई दावेदार होने से हाईकमान को पार्टी के अंदर भीतरघात का डर भी सता रहा है। इसलिए टिकट बंटवारे को लेकर देर लग रही है। हालांकि, एक-दो दिन में ही पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।

भाजपा ने भी नहीं खोले पत्ते

पांच सितंबर को जिले में प्रत्याशियों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभी तक भाजपा ने भी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। कांग्रेस पार्टी से जिले की चारों सीटों से डेढ़ सौ से ज्यादा नेताओं ने आवेदन किए थे। प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी ने गुड़गांव, बादशाहपुर, पटौदी और सोहना सीट से दावेदारों के नाम शॉर्ट लिस्ट कर केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेज दिए हैं।

गुरुग्राम की चारों सीट से कौन-कौन दावेदार

पार्टी सूत्रों के अनुसार, गुड़गांव सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, हाल ही में कांग्रेस में आए मोहित मदनलाल ग्रोवर, वरिष्ठ नेता पंकज डावर और मुकेश शर्मा का नाम टिकट की दौड़ में है।

बादशाहपुर से राव धर्मपाल के बेटे व वरिष्ठ कांग्रेस नेता विरेंद्र यादव व यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वर्धन यादव, पटौदी सीट से कांग्रेस नेता सुधीर चौधरी, पर्ल चौधरी, शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष रहे व पूर्व विधायक रामबीर सिंह का नाम टिकट की दौड़ में है।

सोहना सीट पर हुड्डा और सैलजा दोनों गुट कर रहे दावेदारी

सोहना सीट से कांग्रेस पार्टी में टिकट के लिए सबसे ज्यादा 54 नेताओं ने दावेदारी की थी। यहां हुड्डा और सैलजा दोनों गुटों के नेता सक्रिय हैं। टिकट की दौड़ में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, वरिष्ठ नेता अरिदमन सिंह बिल्लू और शमशुद्दीन के नाम हैं।

ये भी पढ़ें- BJP के लिए हरियाणा की यह हॉट सीट बनी बड़ी चुनौती, 10 से अधिक नेता टिकट के लिए कर रहे मारामारी

सैलजा गुट से आने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राव कमलवीर ने अपने बेटे राजकमल के लिए इस सीट से दावेदारी की है। सैलजा गुट के ही यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव कुलदीप गुर्जर ने भी टिकट मांगा है। जातिगत समीकरण को देखते हुए पार्टी हाईकमान इनके नाम पर भी विचार कर सकता है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर