Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election 2024: पटौदी, बावल, बड़खल सहित इन सीटों से कटा वर्तमान विधायकों का टिकट, BJP की दूसरी लिस्ट जारी

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024 भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की है जिसमें कई वर्तमान विधायकों का टिकट कट गया है। इन सीटों में गुरुग्राम की एक फरीदाबाद की एक सीट शामिल है। चुनाव 5 अक्टूबर को होने हैं और परिणाम 8 अक्टूबर को आएगा। सभी पार्टियां तैयारियों में लगी हुई हैं।

By Jagran News Edited By: Geetarjun Updated: Tue, 10 Sep 2024 04:19 PM (IST)
Hero Image
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: भाजपा ने जारी दी प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में गुरुग्राम की पटौदी सीट से वर्तमान विधायक का टिकट कट गया है। दूसरी लिस्ट में कई विधायकों का टिकट कटा है। इसमें फरीदाबाद की बड़खल, नूंह जिले की बावल और सोनीपत की एक और सीट शामिल है।

भाजपा ने पटौदी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सत्यप्रकाश जरावता का टिकट काटकर पूर्व विधायक बिमला चौधरी को मैदान में उतारा है। वर्ष 2014 में पहली बार पटौदी में बिमला ने ही कमल खिलाया था। वो स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की नजदीकी मानी जाती हैं।

बावल सीट से वर्तमान विधायक का टिकट कटा

नूंह जिले के बावल विधानसभा सीट से भाजपा ने डॉ. कृष्ण कुमार को प्रत्याशी बनाया है। डॉ. कृष्ण कुमार स्वास्थ्य विभाग में निदेशक पद पर तैनात थे। इससे पूर्व वह रेवाड़ी, नूंह, करनाल, सिरसा, फरीदाबाद, सोनीपत व चरखी दादरी में सीएमओ (मुख्य मेडिकल अफिसर) के पद कर सेवाएं दे चुके हैं। पांच जुलाई 1993 को वे स्वास्थ्य विभाग में डाक्टर बने थे।

बड़खल से धनेश अदलखा को टिकट

दूसरी लिस्ट में फरीदाबाद जिले की बड़खल विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक और प्रदेश में शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा का टिकट कट गया है। उनकी जगह हरियाणा फार्मेसी काउंसिल के चेयरमैन धनेश अदलखा को टिकट मिला है।

सोनीपत की तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित

सोनीपत जिले के गन्नौर से विधायक निर्मल चौधरी का टिकट कट गया है। उनकी जगह पूर्व सांसद रमेश कौशिक के भाई देवेंद्र कौशिक को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, युवा नेता देवेंद्र कादियान ने टिकट न मिलने से नाराज होकर भाजपा छोड़ दी है। वह अब निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

निर्मल चौधरी के टिकट पर पहले से ही संशय की तलवार लटक रही थी। लोकसभा चुनाव में भीतरघात के आरोप लगे थे। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने देवेंद्र कादियान के ऑफिस का उद्घाटन किया किया था। उन्होंने देवेंद्र से हाथ मजबूत करने को कहा था।

वहीं, राई से पूर्वमंत्री कृष्णा गहलावत को प्रत्याशी बनाया बनाया है। बरोदा से पूर्व सांसद किशन सिंह सांगवान के बेटे प्रदीप सांगवान को टिकट दिया है।

नारनौल सीट से ओमप्रकाश यादव पर जताया भरोसा

2014 से ओमप्रकाश यादव नारनौल से चुनाव लड़ते आ रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र में अहीर मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक है। करीब 41 हजार अहीर मतदाताओं को साधने के लिए भाजपा ने दूसरी सूची में ओमप्रकाश यादव का नाम शामिल कर लिया है। पहली सूची में उनका नाम नहीं देने से इस क्षेत्र में संशय पैदा हो गया था।

ये भी पढ़ें- प्रत्याशियों की अग्निपरीक्षा: फरीदाबाद की चार विधानसभा सीट से नहीं जीता कोई भी लगातार दो बार चुनाव, पढ़ें इतिहास

इस बीच चर्चाएं रहीं कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने उनसे नाराजगी जताई। हालांकि मंगलवार को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने ही ओमप्रकाश यादव को सबसे पहले टिकट मिलने से संबंधित सूचना दी।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर