Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election: हरियाणा में क्रिटिकल हैं 252 बूथ, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर; शराब की दुकानें हुई बंद

Haryana Election 2024 गुड़गांव विधानसभा चुनाव 2024 के लिए शनिवार को होने वाले मतदान के लिए आज जिले के 1507 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां सामग्री के साथ रवाना होंगी। शहर के सेक्टर 14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों की पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी हैं। सभी पोलिंग पार्टियों को ईवीएम व चुनावी सामग्री वितरण किया जाएगा।

By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Fri, 04 Oct 2024 04:30 PM (IST)
Hero Image
पांच अक्टूबर को हरियाणा में चुनाव होंगे। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को होने वाले मतदान के लिए आज जिले के 1507 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां सामग्री के साथ रवाना होंगी। शहर के सेक्टर 14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में जिले की चाराें विधानसभा क्षेत्रों की पाेलिंग पार्टियां पहुंच चुकी हैं।

सभी पोलिंग पार्टियों को ईवीएम व चुनावी सामग्री वितरण किया जाएगा। विधानसभा चुनाव को लेकर पांच अक्टूबर को मतदान होगा। इसके लिए गुरुग्राम जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले की गड़गांव, बादशाहपुर, सोहना और पटौदी विधानसभा क्षेत्र में 15 लाख चार हजार 959 वोटर हैं और 1507 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।

पांच अक्टूबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान करवाया जाएगा। गुड़गांव विधानसभा में 435, सोहना में 292 व पटौदी में 259 बूथ हैं। इसके अलावा बादशाहपुर में 521 बूथ बनाए गए हैं।

हाईराइज सोसायटियों में भी बूथ बनाए गए हैं। अर्बन एरिया के एक बूथ पर दो वालंटियर की ड्यूटी होगी। मतदाताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए स्पेशल बूथ बनाए गए हैं। चारों विधानसभा क्षेत्र में पिंक, यूथ और पीडब्ल्यूडी बूथ बनाए गए हैं। हर पिंक बूथ पर महिलाओं की सहायता के लिए एक महिला कर्मचारी नियुक्त की गई है। इन स्पेशल बूथ पर विशेष सजावट की जाएगी।

252 क्रिटिकल बूथ

252 क्रिटिकल बूथ हैं, जहां पर अंदर और बाहर की गतिविधियों को दिखाने के लिए दो कैमरे होंगे। अगर किसी व्यक्ति ने मतदान की व्यवस्था को बाधित करने का प्रयास किया तो इसे सीसीटीवी में रिकार्ड कर लिया जाएगा तथा तुरंत कार्रवाई हाेगी। क्रिटिकल बूथों पर सुरक्षा बलों के जवान तैनात होंगे। जिले के सभी 1507 मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी वेबकास्टिंग की जाएगी।

सीसीटीवी कैमरों का सीधा प्रसारण स्थानीय कंट्रोल रूम, राज्य चुनाव कार्यालय तथा भारत निर्वाचन आयोग के कार्यालय में देखा जा सकेगा।

शराब की दुकानें हुई बंद

तीन अक्टूबर की शाम छह बजे से पांच अक्टूबर को मतदान प्रक्रिया संपन्न होने तक जिले में शराब की सभी दुकानें बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। 48 घंटों की अवधि के दौरान मतदान क्षेत्र के भीतर घर, शराबखाने, दुकान या कोई अन्य स्थान, सार्वजनिक या निजी होटल पर शराब बेचना या परोसना प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: हरियाणा में कल पड़ेंगे वोट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर; सीमा पर बढ़ेगी सख्ती

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें