Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election 2024: आज शाम छह बजे से थम जाएगा प्रचार का शोर, शुरू होगा डाेर-टू-डोर अभियान

Haryana Vidhansabha Election 2024 हरियाणा चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। बुधवार शाम को प्रचार का पहिया थम जाएगा। इसके बाद डोर-टू-डोर अभियान शुरू होगा। बृहस्पतिवार शाम छह बजे से पांच अक्टूबर की शाम छह बजे तक शराब की बिक्री करने व पिलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इस बार के चुनाव में खासकर भाजपा और कांग्रेस में स्टार प्रचारकों की झड़ी दिखाई दी।

By Aditya Raj Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Wed, 02 Oct 2024 03:52 PM (IST)
Hero Image
Haryana News: इस बार चुनाव प्रचार अभियान चला लंबा।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। प्रदेश में बृहस्पतिवार शाम छह बजते ही चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इसके साथ ही शुरू होगा प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों का डोर-टू-डोर अभियान। स्टार प्रचारक क्षेत्र में कहीं दिखाई नहीं देंगे।

इस बारे में जिला प्रशासन ने सभी पार्टियों से लेकर प्रत्याशियों को निर्देश जारी कर दिया है। बृहस्पतिवार शाम छह बजे से लेकर पांच अक्टूबर की शाम छह बजे तक शराब के वितरण से लेकर पिलाने पर प्रतिबंध रहेगा। इस पर नजर रखने की जिम्मेदारी आबकारी एवं कराधान विभाग के साथ ही पुलिस को सौंपी गई है।

पहले होनी थी एक अक्टूबर को मतदान

इस बार चुनाव प्रचार अभियान लंबा चला। पहले एक अक्टूबर को ही मतदान होना था लेकिन तिथि आगे बढ़ाकर पांच अक्टूबर कर दी गई। इससे पार्टियों से लेकर प्रत्याशियों को प्रचार अभियान चलाने का समय काफी मिल गया। तीन अक्टूबर को छह बजे से पहले तक अधिकतर प्रत्याशियों ने 10 से 15 जगह प्रचार अभियान चलाने की प्लानिंग कर रखी है।

कांग्रेस नेता व राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कई स्टार प्रचारक बृहस्पतिवार को भी शहर में होंगे। सभी स्टार प्रचारकों को हर हाल में छह बजे से पहले जिले से बाहर निकल जाना होगा। प्रचार की समय सीमा खत्म होने के बाद कोई भी स्टार प्रचारक जिले में न रहें।

इसके लिए जिला प्रशासन की टीमें बृहस्पतिवार शाम चार बजे ही सक्रिय हो जाएंगी। यदि छह बजे के बाद कहीं भी सभा जारी रही जो उसे रूकवा दिया जाएगा। छह बजे के बाद कहीं भी लाउडस्पीकर का शोर नहीं हाेगा।

इस बार जमकर चला स्टार वार

जिले मेें इस बार स्टार वार जमकर चला। खासकर भाजपा व कांग्रेस नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोपों का दौरा खूब चला। अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के प्रचार के लिए भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय भूतल सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केेंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आदि पहुंचे जबकि कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट।

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा, पूर्व सांसद व फिल्म अभिनेता राज बब्बर चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं सांसद संजय सिंह ने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया। फिल्म अभिनेत्री जूही बब्बर सहित कई अभिनेताओं के भी आने से चुनावी माहौल में गर्माहट पैदा हुई।

नियमानुसार मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार-प्रसार बंद करने का प्रविधान है। इसका सख्ती से पालन किया जाएगा। सभी टीमों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है ताकि बृहस्पतिवार शाम छह बजते ही चुनाव प्रचार का शोर थम जाए।उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बृहस्पतिवार शाम छह बजे से पांच अक्टूबर की शाम छह बजे तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी ही, बार एवं रेस्टाेरेंट में भी शराब नहीं पिलाई जाएगी।

 निशांत कुमार यादव, जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त

यह भी पढ़ें: अब पलवल तक रफ्तार भरेगी दिल्ली मेट्रो, PM मोदी ने लगाई मुहर; कांग्रेस को बताया मदारी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें