Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election: हरियाणा में 3740 क्रिटिकल बूथ, DGP ने लिया प्रबंधों का जायजा; चुनाव में तैनात रहेंगे 30 हजार जवान

Haryana Election 2024 हरियाणा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने के लिए डीजीपी शत्रुजीत कपूर बुधवार को गुरुग्राम पहुंचे। इस दौरान डीजीपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनाव के लिए 30 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Wed, 02 Oct 2024 07:29 PM (IST)
Hero Image
हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर बुधवार को गुरुग्राम जोन पहुंचे। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। Haryana Election 2024 विधानसभा चुनाव के लिए किए गए सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने के लिए हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर बुधवार को गुरुग्राम जोन पहुंचे।

पुलिस आयुक्त कार्यालय में उन्होंने कहा कि प्रदेश में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव हों, इसके लिए 225 केंद्रीय सुरक्षा बलों की कंपनियां तैनात की जाएंगी। नूंह में विशेष निगरानी रहेगी।

तैनात किए जाएंगे 30 हजार पुलिसकर्मी

डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में पांच अक्टूबर को चुनाव होने हैं। इसके लिए समुचित सुरक्षा व्यवथा की गई है। आचार संहिता का पालन कराने के लिए सभी जिलों में पुलिस टीमें नाकों पर तैनात रहकर निरंतर चेकिंग अभियान चला रही हैं। चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 30 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। 21 हजार होमगार्ड और 11 हजार स्पेशल पुलिसकर्मियों की सेवाएं भी ली जाएंगी।

पूरे प्रदेश में 218 नाके लगाए गए हैं। कार्रवाई के लिए 500 फ्लाइंग स्क्वायड टीमें लगी हुई हैं। आचार संहिता लगने के बाद से अब तक हरियाणा में 60 करोड़ से ज्यादा की नकदी और शराब जब्त की जा चुकी है। जबकि गुरुग्राम से करीब 10 करोड़ का अवैध सामान जब्त हो चुका है।

इसमें साढ़े सात करोड़ की नकदी और शराब शामिल है। यहां अब तक 39 अवैध पिस्टल पकड़े गए हैं। कई गैंगस्टर गिरफ्तार किए गए हैं। एक करोड़ 27 लाख रुपये की ड्रग्स पकड़ी गई है।

प्रदेश में 3740 क्रिटिकल बूथ

डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने बताया कि लोकसभा में कहीं भी दोबारा चुनाव कराने की जरूरत नहीं पड़ी। इस बार भी लक्ष्य है कि कहीं भी दोबारा चुनाव की आवश्यकता न पड़े। प्रदेश में 3740 क्रिटिकल बूथ चिह्नित किए गए हैं। सभी जगहों पर पैरामिलिट्री और पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।

प्रदेश में हैं कुल 20629 बूथ

प्रदेश में 20629 कुल बूथ हैं। सभी पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इसका कंट्रोल पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के पास रहेगा। पिछले साल हुई हिंसा को देखते हुए नूंह में विशेष निगरानी रखी जाएगी। यहां 13 पैरामिलिट्री कंपनी तैनात की गई हैं। रिजर्व और हरियाणा पुलिस भी तैनात है। नूंह में कहीं भी कोई सांप्रदायिक व चुनाव से संबंधित हिंसा न हो। इसके लिए पूरा जोर है।

यह भी पढ़ें- Jan Suraaj Party Launch: जन सुराज आज से राजनीतिक दल, PK ने की घोषणा; कार्यवाहक अध्यक्ष बने मधुबनी के मनोज भारती

डीजीपी ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग वोटिंग करें। लोकतंत्र का त्योहार है। अच्छे उम्मीदवार को वोट दें। इस दौरान पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा भी उनके साथ मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- 'आपके लोग होंगे टाइगर और शेर, हमारे कार्यकर्ता तो सेवक हैं', राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर कसा तंज

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें