Move to Jagran APP

VIDEO: काम करोगे तो टिकोगे, निकम्मे अधिकारियों की गुरुग्राम में जगह नहीं, राव नरबीर सिंह ने बैठक में लगाई फटकार

Rao Narbir Singh राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि काम करने वाले अधिकारी ही टिकेंगे निकम्मे अधिकारियों की गुरुग्राम में जगह नहीं है। राव नरबीर सिंह ने कहा कि पांच साल में गुरुग्राम की तस्वीर बदल जाएगी। राव नरबीर बादशाहपुर विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने हैं। वर्ष 2014 में उन्होंने ही बादशाहपुर में पहली बार कमल खिलाया था।

By Jagran News Edited By: Geetarjun Updated: Sat, 19 Oct 2024 07:12 PM (IST)
Hero Image
मंत्री नरबीर सिंह ने गुरुग्राम में अधिकारियों को लगाई फटकार।

जागरण संवाददाता, गुरूग्राम। नई सरकार के गठन के बाद गुरुग्राम पहुंचे राव नरबीर सिंह ने अव्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अधिकारी वही टिकेगा जो काम करेगा। निकम्मे अधिकारियों की गुरुग्राम में जगह नहीं है।

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार शनिवार को गुरुग्राम पहुंचे राव नरबीर सिंह ने लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में निगम कमिश्नर के साथ अन्य विभाग के अधिकारियों को भी फटकार लगाई। राव नरबीर सिंह ने निगम कमिश्नर नरसिंह बांगड़ को कहा आप जैसे सीनियर अधिकारी गुरुग्राम में होते हुए भी शहर नर्क बना हुआ है।

राव नरबीर सिंह ने बैठक में अधिकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ये नायब सरकार है, भ्रष्टाचारियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

17 अक्टूबर को राव नरबीर सिंह ने मंत्री पद की ली शपथ।

बादशाहपुर विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने हैं राव नरबीर

राव नरबीर बादशाहपुर विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने हैं। वर्ष 2014 में उन्होंने ही बादशाहपुर में पहली बार कमल खिलाया था। वह पहली बार 1987 में 26 साल की उम्र में जाटूसाना से राव इंद्रजीत सिंह को हराकर विधायक बनने के साथ ही ताऊ देवीलाल सरकार में गृह राज्यमंत्री बने थे।

1996 में सोहना से विधायक बनने के साथ ही बंसीलाल सरकार में परिवहन एवं सहकारिता मंत्री बने। 2014 में बादशाहपुर से विधायक चुने जाने के बाद मनोहर लाल सरकार में लोक निर्माण एवं वन मंत्री बने। अब 2024 में चौथी बार विधायक बनने के साथ ही नायब सिंह सैनी सरकार में मंत्री बने हैं।

पांच साल में बदल जाएगी गुरुग्राम की तस्वीर: राव नरबीर सिंह

राव नरबीर सिंह प्रदेश की सबसे बड़ी विधानसभा सीट बादशाहपुर है। मतदाताओं की संख्या पांच लाख से अधिक पहुंच चुकी है। इस सीट से इस बार भाजपा ने राजनीति के दिग्गज खिलाड़ी पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह को उतारा था।

वह शुरू से ही कह रहे थे कि उनकी जीत पक्की है। उन्हें यदि कोई क्षेत्र में चुनौती दे सकता है तो वह हैं राव इंद्रजीत सिंह। राव इंद्रजीत सिंह के अलावा उनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।