Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

International Yoga Day: 'PM मोदी ने पूरी दुनिया में योग को दिलाई अलग पहचान...', गुरुग्राम में बोले जेपी नड्डा

International Yoga Day 2023 ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के बाद जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारतीय संस्कृति के प्रतीक योग को पूरी दुनिया में प्रसिद्धी दिलाई है।

By Aditya RajEdited By: Abhishek TiwariUpdated: Wed, 21 Jun 2023 01:20 PM (IST)
Hero Image
पीएम मोदी ने पूरी दुनिया में योग को दिलाई अलग पहचान...', गुरुग्राम में बोले जेपी नड्डा

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पूरी दुनिया में योग की प्रसिद्धि दिलाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और देश के योगाचार्यों को जाता है।

यह गौरव की बात है कि जिस प्रधानमंत्री मोदी ने योग दिवस मनाने का प्रस्ताव नौ साल पहले दुनिया के सामने रखा था, आज वह संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में योग दिवस मना रहे हैं। वहीं से पूरी दुनिया को भारतीय संस्कृति के प्रति योग का संदेश दे रहे हैं। वह योग के प्रचार और प्रसार के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री ने भारतीय संस्कृति के प्रतीक योग को पूरी दुनिया में प्रसिद्धी दिलाई है, वह बताती है कि हमारी पुरातन योग विद्या कितनी महत्वपूर्ण है। इससे जीवन कितना स्वस्थ और सुखद होता है।

दुनिया को जीने का तरीका सिखा रही योग विद्या

योग हमारे मन, शरीर, आत्मा और बुद्धि को जोड़ती है। योग ऐसी विद्या है, जो आज दुनिया को सुख, शांति से जीने का तरीका सिखा रही है। योग जीवन को सुखद और बैलेंस बनाता है। योग विद्या दुनिया को जीने का तरीका सिखा रही है। हर व्यक्ति योग को जीवन में अपनाएं।

कार्यक्रम में शरीक हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों की बदौलत ही योग के महत्व को वैश्विक पटल पर स्वीकार किया जा रहा है। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य और विलक्षण धरोहर है। उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार जताया कि आज उनके नेतृत्व में योग की कला पूरी दुनिया में फल-फूल रही है।

इससे पहले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित अन्य अतिथियों ने जमकर योग क्रियाएं कीं। वर्षा के बाद भी काफी संख्या में लोग पहुंचे। सभी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संदेश सुना। अंत में जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने जेपी नड्डा का स्वागत किया।

कार्यक्रम में सांसद धर्मवीर सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, राष्ट्रीय सह मीडिया प्रमुख संजय मयूख, वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह, पूर्व विधायक तेजपाल तंवर, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़, प्रदेश सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री ऊषा प्रियदर्शी, मुकेश शर्मा (पहलवान), महेश चौहान, हरियाणा राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष एडवोकेट सुमन दहिया, अतर सिंह संधु एवं जितेंद्र चौहान आदि शामिल हुए।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें