Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gurugram: लिव-इन में रह रहे युवक ने महिला के बच्चे को पीट-पीटकर मार डाला, दूसरा बेटा अस्पताल में भर्ती

गुरुग्राम में रह रहे व्यक्ति ने एक बच्चे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वह लिव-इन में एक महिला के साथ रह रहा था जो उसी का बच्चा था। उसने उसके दूसरे बच्चे को भी पीट-पीटकर घायल कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि वह बच्चों को क्यों पीटता था।

By Vinay Trivedi Edited By: Geetarjun Updated: Mon, 08 Jul 2024 03:44 PM (IST)
Hero Image
गुरुग्राम में युवक ने बच्चे को पीट-पीटकर मार डाला। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक सनसनीखेज वारदात वारदात सामने आई है। लिव-इन में रह रहे एक युवक ने महिला के बेटे को पीट-पीटकर मार डाला। घटना राजेंद्रा पार्क की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, बच्चे के दादा की शिकायत पर केस दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम विनीत चौधरी है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है। वो निजी कंपनी में काम करता है।

पति की हो चुकी है मौत

आरोपी कुछ महीनों से महिला के साथ रह रहा था। एक साल पहले महिला के पति की मौत हो गई थी। आरोपी मां की गैर मौजूदगी में दोनों बच्चों को पीटता था। दादा का आरोप है कि रविवार रात को मां घर पर नहीं थी। इसी दौरान आरोपी ने दोनों बच्चों को पीटा था।

दूसरा बच्चा अस्पताल में भर्ती

अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार सुबह सात वर्षीय बच्चे प्रीत की मौत हो गई, जबकि नौ वर्षीय बच्चा मानू अभी भी अस्पताल में भर्ती है।

ये भी पढ़ें- Gurugram Metro: पुराने गुरुग्राम में होगा मेट्रो का विस्तार, जानिए कहां और कितने होंगे स्टेशन

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें