Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gurugram: पत्नी से अवैध संबंध का था शक, दोस्त के साथ मिलकर युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Murder in Gurugram गुरुग्राम में एक शख्स की हत्या कर दी गई। जिस आरोपी ने उसे मारा है उसे शक था कि शख्स का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। इसी को लेकर उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या का प्लान बनाया। उसने कई दिन पहले हत्या कर शव को पहाड़ी में फेंक दिया था और बाद में मिला।

By Aditya Raj Edited By: Geetarjun Updated: Wed, 24 Jul 2024 06:15 PM (IST)
Hero Image
अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या कर गांव शिकोहपुर की पहाड़ी में शव फेंकने का मामला सामने आया है। मृतक के भाई की शिकायत पर खेड़कीदौला थाना पुलिस ने छानबीन करते हुए दो आरोपियों को मंगलवार रात गांव सुखराली गिरफ्तार कर लिया।

उनकी पहचान बिहार के सहरसा जिले के गांव सिमरी निवासी अजय एवं दरभंगा जिले के गांव समनढाणी के रहने वाले संजय के रूप में की गई। अजय को शक था कि उसकी पत्नी का सनोज (मृतक) के साथ अवैध संबंध है।

21 जुलाई को मिला शव

इसी शक में उसने अपने साथी संजय के साथ मिलकर 20 जुलाई की रात नौरंगपुर-शिकोहपुर रोड पर वारदात को अंजाम दिया। उसने सनोज की ईंट, पत्थर व डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को शिकोहपुर की पहाड़ी में फेंक दिया था। शव 21 जुलाई को पहाड़ी में मिला था।

सनोज और आरोप एक ही गांव के

24 वर्षीय सनोज भी आरोपियों के ही गांव का रहने वाला था। वह छह-सात महीने ही गांव से गुरुग्राम में काम करने के लिए आया था। क्राइम ब्रांच की मानेसर शाखा के प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि आरोपितों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया गया एक ऑटो भी बरामद किया गया है।

ये भी पढ़ें- Gurugram Crime: तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार, हैवान पहले भी काट चुका सजा

अजय और सनोज गांव सुखराली में रहकर मेहनत-मजदूरी करते थे। संजय दिल्ली में रहता था। दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।