Move to Jagran APP

New Delhi: दिल्ली से सटे हरियाणा के 5 जिलों में नगर निगम की हड़ताल 8वें दिन भी जारी, जगह-जगह फैले कूड़े

दिल्ली से सटे हरियाणा के 5 जिलों में नगर निगम ने दिवाली के पहले से हड़ताल की हुई है। सोनीपत गुरुग्राम फरीदाबाद मेवात और पलवल में हड़ताल को आज 8 दिन होने जा रहे हैं। हालांकि रेवाड़ी में यह हड़ताल खत्म हो गई है।

By Nidhi VinodiyaEdited By: Published: Wed, 26 Oct 2022 10:19 AM (IST)Updated: Wed, 26 Oct 2022 10:19 AM (IST)
दिल्ली से सटे हरियाणा के 5 जिलों में नगर निगम की हड़ताल 8वें दिन भी जारी, जगह-जगह फैले कूड़े

गुरुग्राम, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली से सटे हरियाणा के 5 जिलों में नगर निगम ने दिवाली के पहले से हड़ताल की हुई है। सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में हड़ताल को आज 8 दिन होने जा रहे हैं। हालांकि रेवाड़ी में यह हड़ताल खत्म हो गई है। लंबी हड़ताल और दिवाली के कारण हरियाणा के इन 5 जिलों के नागरिकों को कई परेशानियों क सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण शहरों के कई हिस्सों में गंदगी और दुर्गंध से लोग परेशान हो गए हैं।

विदेशों तक अपनी चमक बिखेरने वाली साइबर सिटी, औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में मुख्य सड़कों से लेकर बाजारों तथा सेक्टर और कालोनियों की सड़कों पर जगग-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। यही हाल नूंह, पलवल तथा सोनीपत का भी है। कूड़ा डंपिंग प्वाइंट यानी खत्तों से कूड़ा नहीं उठने के कारण सड़कों पर गंदगी फैल रही है। कूड़े के ढेर लगने से बदबू फैल रही है। यही हाल कई दिनों तक रहे तो बीमारी फैलने लगेगी। गुरुग्राम में शहर के मुख्य सड़कों से लेकर दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भी सर्विस लेन किनारे जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं।इससे सफाई, सीवर, दमकल विभाग संबंधित अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

यह थी कर्मचारियों की मांग

दरअसल नगर निगम कर्मचारियों ने सरकार से मांग की थी कि सफाई कर्मचारियों, सीवर मैन व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कॉन्ट्रैक्ट के बजाए परमानेंट भर्ती की जाए। जो कच्चे कर्मचारी है उनकी पक्की भर्ती हो। वहीं दमकल विभाग के कर्मचारियों को भी फायर ऑपरेटर बनाया जाए। नगर निगम के कर्मचारियों कि मांग है की कर्मचारियों को सामान काम सामान वेतन दिया जाए और जो 212 कौशल विकास के कर्मचारियों को नगर निगम से बाहर कर दिया जाए और उन्हें भत्ते दिए जाएं। इन मुद्दों को सरकार के सामने रखते हुए कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी थी कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो हड़ताल की अवधि बढ़ा दी जाएगी। बता दें कि सरकार द्वारा बार-बार मांगपत्र भेजने के बावजूद अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।

हरियाणा में 40 हजार से ज्यादा कर्मचारी

हरियाणा के 5 जिलों ने बुधवार से नगर पालिका, नगर परिषद, नगर निगम और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू की थी। राज्य के लगभग 40 हजार से ज्यादा कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हुए हैं, जिसके कारण इसका असर सफाई, सीवर व दमकल सेवाओं पर पड़ा है। बता दें कि दिवाली पर सफाई की ज्यादा आवश्यकता होती है। लेकिन कर्मचारियों की इस हड़ताल ने आम जनता के लिए परेशानिया बढ़ा दी है।

2 दिन की हड़ताल को आज हुए 8 दिन

हरियाणा राज्य में 69 नगर पालिकाओं के, 22 नगर परिषदों के, 11 नगर निगमों और 89 दमकल केंद्र हैं। इन सभी विभाग के कर्मचारियों ने हड़ताल की चेतावनी सरकार को पहले से दे रखी थी। हड़ताल को लेकर पहले ही सरकार को चेतावनी दे दी गई थी लेकिन सरकार की ओर से कोई भी सकारात्मक जवाब नहीं आया।

शहर-                  कुल कूड़ा                निकलता- उठान

गुरुग्राम-              1200 टन                 700 टन

फरीदाबाद-          1000 टन                 550

सोनीपत -             300-टन                  140 टन

शहरों में सफाई कर्मियों की संख्या

गुरुग्राम-            6000

फरीदाबाद-        3000

सोनीपत -          339

पलवल -            223

यह भी पढ़ें - Gurugram: दिवाली से पहले ही साइबर सिटी अंधेरे में डूबा, कई कॉलोनियों की बिजली गुल

यह भी पढ़ें - Gurugram News: करोड़ों का राजस्व देने वाले बिजली निगम का ये हाल, 3 SDO के पास बैठने के लिए दफ्तर तक नहीं


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.