Move to Jagran APP

NCR के इस शहर में नजर जाएंगे दुनिया के सात अजूबे, तैयार होगा वेस्ट टू वंडर पार्क

नगर निगम ने प्राइवेट एजेंसी हायर कर वेस्ट टू वंडर पार्क बनाने के लिए पहले खोरी की खाली जमीन को चिन्हित किया था लेकिन अब इस स्थान को रद्द कर सेक्टर-31 के टाउन पार्क में बनाने का निर्णय ले लिया गया है। नगर निगम शहर के वेस्ट से इन अजूबों को तैयार करेगा। इससे लोगों को अब अलग-अलग जगहों पर नहीं भटकना पड़ेगा।

By Jagran NewsEdited By: Shyamji Tiwari Updated: Mon, 26 Feb 2024 07:31 PM (IST)
Hero Image
NCR के इस शहर में नजर जाएंगे दुनिया के सात अजूबे

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। दुनिया के सात अजूबे देखने के लिए अब लोगों को अलग-अलग जगहों पर नहीं भटकना पड़ेगा। उनको यह अजूबे अपने ही शहर के पार्क में दिख जाएंगे। नगर निगम शहर के वेस्ट से इन अजूबों को तैयार करेगा। इनको सेक्टर-31 में स्थित टाउन पार्क में बनाए जाने वाले वेस्ट टू वंडर पार्क में रखा जाएगा।

वेस्ट टू वंडर पार्क तैयार करने के लिए निजी एजेंसी की मदद ली जाएगा। इसका प्रपोजल बनाकर मुख्यमंत्री के पास भी भेज दिया गया हैं। मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट पर निगम 28 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी।

दिल्ली की तर्ज पर बनेगा वेस्ट टू वंडर पार्क

नगर निगम अपनी छवि सुधारने के लिए इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। सात अजूबों के साथ पार्क में ऐसी चीजें भी रखी जाएगी। जो बच्चों का ज्ञान बढ़ाने में सहायक होगी। शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारियों की ओर से निगम को आदेश दिए गए थे, वह किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करे, जिससे न सिर्फ उनकी छवि सुधरे, बल्कि शहर के लोगों को भी लाभ मिल सके।

इस धारणा को लेकर नगर निगम अधिकारियों ने काम करना शुरू कर दिया है। नगर निगम ने प्राइवेट एजेंसी हायर कर वेस्ट टू वंडर पार्क बनाने के लिए पहले खोरी की खाली जमीन को चिन्हित किया था, लेकिन अब इस स्थान को रद्द कर सेक्टर-31 के टाउन पार्क में बनाने का निर्णय ले लिया गया है। एजेंसी ने सेक्टर-31 स्थित पार्क का निरीक्षण कर पूरा प्रोजेक्ट तैयार किया। थीम पार्क को वेस्ट टू वंडर की थीम पर बनाया जाएगा।

वेस्ट सामान से होगा पार्क का निर्माण

निगम की इंजीनियरिंग ब्रांच के अनुसार घरों में वेस्ट हो चुके सामानों का प्रयोग करके पार्क में रखी जाने वाली चीजों का निर्माण किया जाएगा। सात अजूबों के निर्माण में भी वेस्ट का प्रयोग किया जाएगा। पार्क में लाइटिंग की पूरी व्यवस्था की जाएगी। वहीं फूड जोन और म्यूजियम भी बनाया जाएगा। ताकि लोग शनिवार और रविवार को यहां पर पिकनिक मनाने भी आ सके।

इस पार्क के जरिए लोगों को प्रकृति से जोड़ने का काम किया जाएगा। सेक्टर-31 का टाउन पार्क काफी बड़ा है। इसलिए यहां पर काफी चीजे बनाई जा सकती हैं। पार्क में बच्चों के लिए गुफा भी बनाई जाएगी। वेस्ट टू वंडर पार्क के लिए पूरा प्राेजेक्ट तैयार करके मुख्यमंत्री के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। मुख्यमंत्री से मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इस पार्क में न केवल फरीदाबाद से बल्कि दिल्ली एनसीआर की अन्य जगहों से लोग घूमने के लिए आएंगे। -ओमवीर सिंह, अधीक्षण अभियंता, नगर निगम

यह भी पढ़ें- 

भगवद गीता की पढ़ाई... परिवार से बातचीत, जेल में दिनभर मनीष सिसोदिया क्या करते हैं?

नफे सिंह की हत्या में इस गैंग का हो सकता है हाथ, मूसेवाला हत्याकांड से भी कनेक्शन; दिल्ली पुलिस की नौ टीमें जांच में जुटी

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।