Move to Jagran APP

कार सवार के अपहरण के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस पर बदमाशों ने की फायरिंग, SPO घायल Gurugram news

गुरुग्राम में बदमाशों ने देर रात एक पुलिसकर्मी को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Sun, 28 Jul 2019 12:25 PM (IST)
Hero Image
कार सवार के अपहरण के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस पर बदमाशों ने की फायरिंग, SPO घायल Gurugram news

गुरुग्राम, जेएनएन। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में बदमाशों ने देर रात एक पुलिसकर्मी को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल पुलिसकर्मी का नाम जयवीर है जो एसपीओ के पद पर तैनात हैं। मामले की जानकारी होते ही पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे। जयवीर को मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जयवीर की हालत खतरे से बाहर हैं। इस मामले में एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-5 के रहने वाले राहुल पाहुजा अपनी कार पर सवार होकर सिग्नेचर टॉवर से घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान तीन बदमाशों को राहुल पाहुजा का अपहरण करने की कोशिश की। राहुल ने अपहरणकर्ताओं से बचने के शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर नाके पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया।

जैसे ही कार का दरवाजा खुला, बदमाशों ने गोली चला दी। गोली विशेष पुलिस अधिकारी जयवीर के पेट में लगी। वह घायल होकर गिर पड़े। बाद में अन्य पुलिसकर्मी उसे मेदांता अस्पताल ले गए। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 47 वर्षीय जयवीर चरखी दादरी के निवासी बताए गए हैं।

वारदात की खबर सुनते ही घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। इधर बदमाश मौके से अपनी गाड़ी और राहुल पाहुजा को छोड़कर भाग गए। बदमाशों की खोज में पुलिस लगी हुई है।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।