Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गुरुग्राम की दो सीटों पर फंसा पेंच, दो अन्य पर कई दावेदार; कांग्रेस सोमवार को इन नामों की कर सकती है घोषणा

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने कुछ को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर प्रत्याशी फाइनल कर लिए हैं। सोमवार रात कांग्रेस प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर सकती है। इसमें बादशाहपुर और पटौदी सीट से भी घोषणा संभव है। बादशाहपुर सीट से राव धर्मपाल के बेटे व वरिष्ठ कांग्रेस नेता विरेंद्र यादव और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वर्धन यादव का नाम टिकट की दौड़ में है।

By Vinay Trivedi Edited By: Sonu Suman Updated: Sun, 08 Sep 2024 06:02 PM (IST)
Hero Image
गुरुग्राम की दो सीटों के लिए सोमवार को प्रत्याशी की घोषणा हो सकती है।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। भाजपा ने गुड़गांव, बादशाहपुर और सोहना सीट पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। कांग्रेस ने भी शुक्रवार को पहली लिस्ट जारी की थी, लेकिन इसमें गुरुग्राम जिले की एक भी सीट शामिल नहीं थी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि जिले की सीटों के लिए सोमवार को प्रत्याशी की घोषणा हो सकती है। आम आदमी पार्टी से गठबंधन की दशा में सीटों में फेरबदल संभव है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने कुछ को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर प्रत्याशी फाइनल कर लिए हैं। सोमवार रात कांग्रेस प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर सकती है। इसमें बादशाहपुर और पटौदी सीट से भी घोषणा संभव है। बादशाहपुर सीट से राव धर्मपाल के बेटे व वरिष्ठ कांग्रेस नेता विरेंद्र यादव और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वर्धन यादव का नाम टिकट की दौड़ में है। इन्हीं में से किसी को पार्टी मैदान में उतार सकती है। वहीं पटौदी में कांग्रेस नेता सुधीर चौधरी, पर्ल चौधरी, पूर्व विधायक रामबीर सिंह नाम प्रबल दावेदारों में शामिल है।

गुड़गांव-सोहना सीट पर पेंच

दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी हाईकमान के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा अंतिम दौर में है। आम आदमी पार्टी गुड़गांव सीट भी मांग रही है। इसको लेकर पेंच फंसा हुआ है। वैसे इस क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, मोहित मदनलाल ग्रोवर, वरिष्ठ नेता पंकज डावर, राष्ट्रीय कमेटी में सचिव आशीष दुआ, कुलराज कटारिया, कुलदीप कटारिया, सीमा गुप्ता आजाद, खुशबू मंगला शर्मा, गजे सिंह कबलाना, सुनीता सहरावत, डॉ. मुकेश शर्मा, सूबे सिंह यादव समेत 32 नेताओं ने दावेदारी कर रखी है।

सोहना सीट पर सैलजा और हुड्डा गुट दोनों एक्टिव 

पार्टी सूत्रों के अनुसार हाईकमान पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, मोहित मदनलाल ग्रोवर और वरिष्ठ नेता पंकज डावर के नाम पर विचार कर रहा है। दूसरी ओर सोहना सीट से सैलजा और हुड्डा गुट दोनों एक्टिव हैं। यहां से कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, वरिष्ठ नेता अरिदमन सिंह बिल्लू, शमशुद्दीन और सैलजा गुट के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राव कमलबीर के बेटे राजकमल व यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव कुलदीप गुर्जर टिकट के प्रबल दावेदार हैं।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में आम आदमी पार्टी को झटका, दिग्गज नेता के घर में BJP ने लगाई सेंध; पत्नी और बेटे ने थामा भगवा दामन