Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सैफ-करीना ने पटौदी पैलेस में मनाया बेटे तैमूर का जन्मदिन, बहन करिश्मा के साथ शामिल कुछ मित्र

सैफ-करीना के बेटे तैमूर अली खान 20 दिसंबर को आठ वर्ष के हो गए हैं। उनका जन्मदिन मनाने सैफ अली खान तथा करीना कपूर खान पटौदी पैलेस आए हुए थे। बुधवार रात को मनाए गए तैमूर अली खान के जन्मदिन पर केक काटा और आतिशबाजी भी की। कार्यक्रम में करीना कपूर खान की बहन करिश्मा कपूर खान भी मौजूद थी।

By Sonia kumari Edited By: Shyamji Tiwari Updated: Thu, 21 Dec 2023 09:39 PM (IST)
Hero Image
सैफ-करीना ने पटौदी पैलेस में मनाया बेटे तैमूर का जन्मदिन

संवाद सहयोगी, पटौदी। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सैफ अली खान तथा करीना कपूर खान ने अपने बेटे तैमूर अली खान का जन्मदिन अपने पैतृक निवास पटौदी पैलेस में मनाया। मालूम हो कि तैमूर अली खान 20 दिसंबर को आठ वर्ष के हो गए हैं।

पटौदी पैलेस आए थे सैफ-करीना

उनका जन्मदिन मनाने सैफ अली खान तथा करीना कपूर खान पटौदी पैलेस आए हुए थे। चाहे मुंबई में सैफ अली खान का आलीशान भवन है, लेकिन विशेष आयोजन वह अपने पैतृक निवास पटौदी में ही करना पसंद करते हैं। करीना कपूर खान को भी इस पैलेस से ज्यादा प्यार है। उन्हें पैलेस में घूमना पसंद है।

विवाह के बाद से ही अमूमन सैफ अली खान दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में पटौदी पैलेस में आते रहे हैं तथा अपने बेटे तैमूर अली खान का जन्मदिन, क्रिसमस तथा नववर्ष भी पटौदी पैलेस में मनाते हैं। इस बार शूटिंग आदि में व्यस्त होने के कारण वे तैमूर अली खान का जन्मदिन मनाकर बृहस्पतिवार सांय ही रवाना हो गए हैं।

करिश्मा कपूर भी रहीं मौजूद

इधर बुधवार रात को मनाए गए तैमूर अली खान के जन्मदिन पर केक काटा और आतिशबाजी भी की। कार्यक्रम में करीना कपूर खान की बहन करिश्मा कपूर भी मौजूद थी। साथ ही सैफ अली खान तथा तैमूर अली खान के कुछ मित्र भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

करिश्मा कपूर ने अपने भांजे तैमूर अली खान, जीजा सैफ अली खान तथा बहन करीना कपूर खान के साथ अपने कई शानदार फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। करीना कपूर खान के शेयर किए एक फोटो में सैफ अली खान प्लेट में मक्की की रोटी, सरसों का साग तथा मक्खन लिए बैठे हैं। इधर इस प्रवास के दौरान तैमूर अली खान ने महल में अपने मित्रों के साथ क्रिकेट तथा फुटबाल आदि खेली और घुड़सवारी भी की।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर