Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election 2024: कौन सी है हरियाणा की सबसे बड़ी विधानसभा? आंकड़ों में साइबर सिटी गुरुग्राम को भी पछाड़ा

Haryana Vidhan Sabha election 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अगले माह वोटिंग होनी है लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रदेश की वह कौन सी विधानसभा है। जो सबसे बड़ी है। हम आपको बता दें साइबर सिटी यानि गुरुग्राम जिले की बादशाहपुर सीट हरियाणा की पहली ऐसी विधानसभा है जहां पर सबसे ज्यादा वोटर्स हैं। इस लेख के माध्यम से उन आंकड़ों पर नजर डालें।

By Aditya Raj Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Fri, 06 Sep 2024 05:15 PM (IST)
Hero Image
Haryana Election 2024: बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र फिर बना प्रदेश का सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र।

जागरण संवाददाता,गुरुग्राम। (Haryana Politics Hindi News) बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। नई मतदाता सूची जारी होने के बाद बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र प्रदेश का सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र हो गया है।

2019 के विधानसभा चुनाव में बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 3,78,316 मतदाता थे। 16 अगस्त 2024 को नई मतदाता सूची में इस विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 5,13,052 हो गई है।

जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में 5 साल में 3,25,903 मतदाता की बढ़ोतरी हुई है। 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले जिला में मतदाताओं की संख्या 11, 61,407 थी। अब मतदाताओं की संख्या बढ़कर 14,87,310 हो गई है। प्रस्तुत है गुरुग्राम से महावीर यादव की रिपोर्ट:

  • 28 प्रतिशत मतदाता बढ़े हैं जिला में 5 साल में
  • 25.5% महिला मतदाताओं की हुई है बढ़ोतरी
  • 29% पुरुष मतदाता बढ़े 5 साल में
  • 35 5% बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदाता बढ़े
  • 2,41,808 पुरुष मतदाता है बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में
  • 2,71,167 महिला मतदाता है बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में
  • 2,53,684 सबसे कम मतदाता है पटौदी विधानसभा क्षेत्र में
बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र 2014 2019 2024
कुल मतदाता 303913 378316 513052
महिला मतदाता 143015 178723 241868
पुरुष मतदाता 160898 199588 271167

गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र

2014 2019 2024
कुल मतदाता 295963 345333 437183
महिला मतदाता 141099 164491 208545
पुरुष मतदाता 154864 180831 228617
पटोदी विधानसभा क्षेत्र 2014 2019 2024
कुल मतदाता 192744 214833 253684
महिला मतदाता 90975 101779 121408
पुरुष मतदाता 101769 113050 132274
सोहना विधानसभा क्षेत्र 2014 2019 2024
कुल मतदाता 191478 222925 283391
महिला मतदाता 88814 103676 132420
पुरुष मतदाता 102664 119246 150959

2014 में मतदान केंद्र

विधानसभा क्षेत्र शहरी ग्रामीण
पटौदी (सु) 2 241
बादशाहपुर 331 31
गुड़गांव 311 18
सोहना 220 18
जिला के कुल 1103 69

2019 में मतदान केंद्र

विधानसभा क्षेत्र शहरी ग्रामीण
पटौदी (सु) 26 217
बादशाहपुर 303 82
गुड़गांव 344 0
सोहना 55 184
जिला के कुल 728 483

2024 में मतदान केंद्र

विधानसभा क्षेत्र शहरी ग्रामीण
पटौदी (सु) 36 223
बादशाहपुर 469 49
गुड़गांव 435 0
सोहना 107 185
जिला के कुल 1047 457

नव मतदाताओं के पंजीकरण व निर्वाचन सम्बंधी गतिविधियां विशेषकर समय पर संशोधित मतदाता सूची तैयार करने में सराहनीय कार्य करने पर लोकसभा चुनाव से पूर्व भी प्रदेश भर में पहला स्थान प्राप्त किया था। पूरी टीम विधानसभा चुनाव से पहले भी मतदाता सूची करने में पूरी लगन से जुटी है। नव मतदाता पंजीकरण का कार्य अभी भी जारी है।

निशांत कुमार यादव, उपायुक्त, गुरुग्राम

यह भी पढ़ें: Haryana Election 2024: हरियाणा चुनाव में बुजुर्ग और दिव्यांग अब घर बैठे करें मतदान, बस भरना होगा एक फार्म