Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gurugram Crime: अरावली में मिला महिला का शव, पत्थर से कूच कर की गई हत्या

भोंडसी थाना क्षेत्र की अरावली में महिला का लहूलुहान शव पुलिस को मिला है। पुलिस को इसकी सूचना लकड़ी लेने अरावली में गई महिलाओं ने दी। भोंडसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक महिला के सिर पर पत्थर से वार किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

By Vinay Trivedi Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Sun, 14 Jan 2024 09:02 AM (IST)
Hero Image
Gurugram Crime: अरावली में मिला महिला का शव, पत्थर से कूच कर की गई हत्या

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। भोंडसी थाना क्षेत्र की अरावली में महिला का लहूलुहान शव पुलिस को मिला है। पुलिस को इसकी सूचना लकड़ी लेने अरावली में गई महिलाओं ने दी। भोंडसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, महिला के सिर पर पत्थर से वार किया गया है। घटनास्थल से एक बड़ा पत्थर भी बरामद किया गया। उस पर खून के निशान लगे हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्राइम ऑफ सीन टीम को मौके पर बुलाया और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस टीम मामले में दुष्कर्म के बाद हत्या के ऐंगल से भी जांच कर रही है। जल्द ही मामले की गुत्थी को सुलझा दिया जाएगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें