Move to Jagran APP

रेल विहार के लोग मंत्री नरबीर के सामने आज रखेंगे समस्याएं

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: सोहना रोड पर सेक्टर-47 स्थित रेल विहार सोसायटी में शनिवार को

By JagranEdited By: Fri, 01 Dec 2017 03:31 PM (IST)
रेल विहार के लोग मंत्री नरबीर के सामने आज रखेंगे समस्याएं

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: सोहना रोड पर सेक्टर-47 स्थित रेल विहार सोसायटी में शनिवार को सुबह 10 बजे लोक निर्माण और वन मंत्री राव नरबीर सोसायटी की समस्याओं से रूबरू होंगे। रेल विहार सेक्टर-47 की सबसे बड़ी सोसायटी हैं। हुडा की प्लॉटेड कॉलोनी सेक्टर-47 में 18 ग्रुप हाउ¨सग सोसायटियां भी हैं। रेल विहार इनमें सबसे बड़ी सोसायटी हैं।

सोसायटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एसके अग्रवाल ने बताया कि एक दिसंबर से सेक्टर-47 में रखरखाव की जिम्मेदारी नगर निगम के जिम्मे आ गई है। इससे हमें अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है। यहां रह रहे 300 परिवारों की सबसे बड़ी समस्या पानी की आपूर्ति की है। हालांकि चंदू के प्लांट से सेक्टर 47 में पिछले दिनों सीधी पाइप लाइन बिछाई गई जो यहां के बू¨स्टग प्लांट तक आती है। इसके पहले करीब एक साल से सेक्टर-47 के लोग भी जल संकट से जूझ रहे थे। मगर रेल विहार से बू¨स्टग स्टेशन को जोड़ने वाली पाइप लाइन जर्जर है। आए दिन इसमें लीकेज होते रहते हैं। इस वजह से सोसायटी के लोगों को पेयजल का संकट अभी भी बना हुआ है। पानी यहां तक पहुंच नहीं पा रहा है।

दूसरी बड़ी समस्या बदहाल सड़कों की है। सड़कें टूटी हैं, फुटपाथ कच्चे हैं और इस कारण काफी मात्रा में धूल यहां उड़ती रहती है। काफी संख्या में वाहन यहां से गुजरते हैं। गंदगी और धूल के कारण लोगों को मुश्किल आती है। इन दो मुख्य समस्याओं की चर्चा लोक निर्माण मंत्री के साथ बैठक में होगी। वे इस इलाके के विधायक भी हैं। इसलिए सोसायटी की समस्याओं के समाधान की उम्मीद है।