Move to Jagran APP

दैनिक जागरण सखी क्लब का तीज उत्सव आज, तैयारियां पूरी

दैनिक जागरण सखी क्लब और अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज उत्सव बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी हाल (जोन हाल) में शाम चार बजे से होगा।

By JagranEdited By: Updated: Wed, 27 Jul 2022 06:14 PM (IST)
Hero Image
दैनिक जागरण सखी क्लब का तीज उत्सव आज, तैयारियां पूरी

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: दैनिक जागरण सखी क्लब और अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज उत्सव बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी हाल (जोन हाल) में शाम चार बजे से होगा। हरियाली तीज उत्सव में महिलाओं के लिए फैशन शो भी रखा गया है। फैशन शो में भाग लेने के लिए महिलाओं में काफी उत्साह दिख रहा है।

दैनिक जागरण सखी क्लब और अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन के तीज उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सीएसआर ट्रस्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष बोधराज सीकरी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पर्यावरण संरक्षण विभाग के प्रदेश प्रमुख नवीन गोयल करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम पार्षद मनीष वजीराबाद तथा रियल इस्टेट कंपनी 51-इंटरनेशनल के निदेशक अक्षय सरदाना होंगे।

तीज उत्सव कार्यक्रम की कोआर्डिनेटर अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की जिला अध्यक्ष समता सिगला, रुचि गोयल और काजल गुप्ता ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। दैनिक जागरण सखी क्लब की कोआर्डिनेटर आशा गगन गोयल के मुताबिक महिलाओं में तीज उत्सव कार्यक्रम में रखे गए फैशन शो को लेकर काफी उत्साह है।

फैशन शो के लिए काफी महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। सखी क्लब की वरिष्ठ सदस्य और भाजपा की ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने बताया कि मशहूर कलाकार गरबा और घूमर के साथ अपनी प्रस्तुति देंगे। सभी महिलाओं के लिए निशुल्क मेहंदी लगाने का भी कार्यक्रम रखा गया है। लोकेश चौधरी ने बताया कि हरियाली तीज पर झूलों का विशेष महत्व होता है। इसके लिए पेड़ों में रस्सों की परंपरागत झूलों की व्यवस्था की गई है।

दैनिक जागरण सखी क्लब की कोआर्डिनेटर कुंजल राठौर तथा कृति अस्पताल सेक्टर-56 की निदेशक डा. स्वाति सिंह राठौर ने बताया कि तीज उत्सव के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। महिला हरियाली तीज उत्सव के लिए बेहद उत्साहित हैं। मेहंदी लगाने के साथ ही महिलाओं के लिए म्यूजिक के साथ बेहतरीन गीत और नृत्य का प्रबंध किया गया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें