Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'AAP लोगों की नंबर वन पसंद', हरियाणा में राघव चड्ढा बोले- केजरीवाल को चुनने वाले ऑलवेज खुश

Haryana Election 2024 राघव चड्ढा ने बीजेपी-कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये वही पार्टियां हैं जो 2015 और 22 में कहा करते थे कि आम आदमी पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं है। लेकिन हमने 2015 में दिल्ली जीता और 2022 में पंजाब को जीता। आज आम आदमी पार्टी लोगों की पहली पसंद बन गई है। हरियाणा में आप की सरकार बन रही है।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Thu, 12 Sep 2024 04:21 PM (IST)
Hero Image
Haryana Election 2024: आप सांसद राघव चड्ढा ने BJP-कांग्रेस पर निशाना साधा, बोले- 2015-22 में भी यही कहा था।

डिजिटल डेस्क, हिसार। आम आदमी पार्टी (आप) अपने दम पर हरियाणा चुनाव लड़ रही है। इससे पहले आप का कांग्रेस के साथ गठबंधन की अटकलें लगाई जा रही थीं। इसको लेकर काफी हद तक दोनों पार्टियों के बीच चर्चा भी हुई। लेकिन चर्चा मंजिल तक नहीं पहुंच पाई। इसके बाद आप ने सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है।

आप ने इसके लिए सभी 90 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। दरअसल, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा गुरुवार को असंध विधानसभा से प्रत्याशी अमनदीप जुंडला के नामांकन के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस की हरियाणा इकाइयां कह रही हैं कि AAP का राज्य में कोई अस्तित्व नहीं है।

'AAP लोगों की पहली पसंद'

उन्होंने कहा कि ये वही पार्टियां हैं जो 2015 में कहती थीं कि AAP का दिल्ली में कोई अस्तित्व नहीं है। ये वही पार्टियां हैं जो अब कह रहा हैं कि AAP का कोई अस्तित्व नहीं है। 2022 में भी उन्होंने यही कहा था कि AAP का पंजाब में कोई अस्तित्व नहीं है, फिर भी AAP लोगों की नंबर वन पसंद है।

यह भी पढ़ें- करोड़ों की मालकिन हैं विनेश फोगाट, इन गाड़ियों का है गजब कलेक्शन, जानिए रेसलर के पास कितनी है संपत्ति

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर