Move to Jagran APP

आबोहवा में घुलता जहर... दिल्ली को टक्कर दे रहे हरियाणा के ये 6 जिले, AQI 300 पार; ये शहर सबसे ज्यादा प्रदूषित

हरियाणा और दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। दिल्ली का एक्यूआई 306 तक पहुंच गया है जबकि हरियाणा के छह शहरों का एक्यूआई 200 के पार है। भिवानी जिले की हवा सबसे ज्यादा खराब है। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से बुजुर्गों और बच्चों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। डॉक्टरों ने सभी को मास्क लगाने की सलाह दी है।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Thu, 24 Oct 2024 11:00 PM (IST)
Hero Image
हरियाणा के कई शहरों में एक्यूआई बिगड़ा हुआ है (जागरण फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश के साथ लगते राज्य दिल्ली की हवा सबसे ज्यादा खराब है। वहां का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 306 तक पहुंच गया है।

इसी प्रकार हरियाणा के छह शहरों का एक्यूआइ भी 200 पार कर गया है। सबसे ज्यादा आबोहवा भिवानी जिले की खराब है। हवा नहीं चलने और वर्षा नहीं होने के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है।

दूसरी तरफ किसानों के पराली मामले कम होने से प्रदूषण का स्तर भी कम हो सकता है। अभी किसानों पर सख्ती करते हुए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। प्रदेश की आबोहवा खराब हो रही है। उसके अलावा साथ लगते राज्य की स्थिति ज्यादा खराब है।

पराली जलाने प्रदूषण का बड़ा कारण

वहां की हवा में प्रदूषण अधिक होने के साथ ही हरियाणा में किसानों की पराली जलाने भी एक बड़ा कारण है। इस पर सख्ती करने के लिए प्रशासन की तरफ से टीमों को फिल्ड में दौड़ाया गया है। टीम की तरफ से लगातार प्रयास करते हुए किसानों पर मामले दर्ज किए गए है। इस सख्ती के कारण पराली जलाने के मामले कम हुए है।

वहीं इस प्रदूषण का असर बुजुर्ग, बच्चों पर ज्यादा आ रहा है। बुजुर्ग को सांस लेने में दिक्कत है। डाक्टरों की तरफ से सभी मरीजों, बुजुर्ग को मास्क लगाने की सलाह दी जा रही है। 300 पार गया था दिन का एक्यूआइ हरियाणा में दिन में एक्यूआइ काफी शहरों का 300 पार कर गया था।

उससे शहरों की स्थिति खराब हुई। मगर औसत एक्यूआइ छह शहरों का ही 200 पार आया है। इसमें भिवानी का एक्यूआइ का सबसे ज्यादा 266 तक पहुंच गया

इन शहरों का ये है एक्यूआई

  • अंबाला: 143
  • बल्लभगढ़: 198
  • भिवानी: 266
  • चरखी दादरी: 260
  • धारूहेड़ा: 190
  • फरीदाबाद: 142
  • गुरुग्राम: 239
  • हिसार: 235
  • जींद: 261
  • कैथल: 174
  • करनाल: 194
  • कुरुक्षेत्र: 176
  • मानसेर: 182
  • नारनौल: 186
  • पलव : 141
  • पानीपत: 125
  • रोहतक: 170
  • सिरसा: 160
  • सोनीपत: 227
वहीं, दिल्ली में गुरुवार को  वायु गुणवत्ता सूचकांक में  थोड़ा सुधार नजर आया। हवा की गति बढ़ने से प्रदूषक तत्वों के बहाव में मदद मिली। हालांकि, अभी भी राजधानी की वायु खतरनाक स्तर पर है। गुरुवार को दिल्ली का एक्यूआई 306 दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले 364 था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से पता चलता है कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर देश में सबसे अधिक था। 241 शहरों में से केवल दिल्ली बृहस्पतिवार को 'बहुत खराब' श्रेणी में थी।

यह भी पढ़ें- Delhi-NCR के प्रदूषण में दिखी कमी, तेज हवा चलने से हुआ फायदा; दिल्ली का AQI अभी भी 'बहुत खराब' श्रेणी में

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।