Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रिमांड में आरोपित से 355 कट्टे सरसों व जला हुआ ट्रक किया बरामद, भेजा जेल

अनाज मंडी चौकी पुलिस ने अनाज मंडी हिसार से गबन की नीयत से 680 कट्ट

By JagranEdited By: Updated: Thu, 16 Jun 2022 08:45 PM (IST)
Hero Image
रिमांड में आरोपित से 355 कट्टे सरसों व जला हुआ ट्रक किया बरामद, भेजा जेल

जागरण संवाददाता, हिसार : अनाज मंडी चौकी पुलिस ने अनाज मंडी हिसार से गबन की नीयत से 680 कट्टे (342.80 क्विटल) सरसों चोरी करने के मामले में ट्रक चालक पंजाब के मानसा जिले के फतेहपुर निवासी सुखदेव को गिरफ्तार किया है। आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। पहले पुलिस ने आरोपित को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। सहायक उप निरीक्षक नेहरा सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने रिमांड के दौरान आरोपित सुखदेव से 355 कट्टे सरसों और बरामद किए हैं। इस तरह अब तक कुल 633 कट्टे सरसों बरामद की जा चुकी है। सरसों के साथ ही पुलिस टीम ने आरोपित से जली अवस्था में वारदात में प्रयोग किया गया ट्रक बरामद किया है। आरोपित सरसों का गबन करने के लिए ट्रक में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी हुई घटना दिखाना चाहता था। इसलिए आरोपित ने ट्रक में आग लगाई। इसमें कुछ कट्टे सरसों के जल भी गए थे। पुलिस टीम ने सरसों जलालाबाद, गुलाड़ा, पंजाब और रतिया फतेहाबाद से बरामद की है। आरोपित ने सरसों को अपने रिश्तेदारों के यहां छुपाया था। उल्लेखनीय है कि पांच जून को अनाज मंडी पुलिस चौकी में सेक्टर 14 निवासी व्यापारी हार्दिक गर्ग ने शिकायत दी थी। सुरेवाला चौक हिसार की गाड़ी में हिमाचल प्रदेश के लिए 680 कट्टे (342.80 क्विटल) सरसों हिसार अनाज मंडी से लोड की थी। वह गाड़ी वहां तक नहीं पहुंची। जब उसने ट्रांसपोर्टर से संपर्क किया तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर ट्रक चालक सुखदेव के खिलाफ थाना शहर हिसार में केस दर्ज किया था।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें