Move to Jagran APP

Haryana Weather News: हरियाणा के तीन जिलों में बारिश की संभावना, तापमान कम होने के आसार; जानें मौसम का अपडेट

Haryana Weather Update हरियाणा में मौसम तेजी से बदल रहा है। प्रदेश के तीन जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम वैज्ञानिकों की तरफ से 31 अगस्त तक मौसम में बदलाव रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक बारिश में वृद्धि होने के आसार हैं। प्रदेश के कई जिलों में बारिश घटने से पारा बढ़ने लगा था। अंबाला का अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया।

By Amit Dhawan Edited By: Rajiv Mishra Updated: Tue, 27 Aug 2024 07:38 AM (IST)
Hero Image
जिलों में बूंदाबांदी और मध्यम वर्षा की संभावना (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, हिसार। मौसम में तेजी से बदलाव के साथ ही सोमवार शाम को अचानक से तेज वर्षा हुई। हिसार में तेज वर्षा होने के अलावा झज्जर और जींद में बूंदाबांदी हुई है।

वहीं आने वाले दिनों में मौसम वैज्ञानिकों की तरफ से 31 अगस्त तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना व्यक्त की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से प्रदेश के अनेक जिलों में बूंदाबांदी और मध्यम वर्षा की संभावना व्यक्त की थी।

31 अगस्त तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम

इसको लेकर उनकी तरफ से अलर्ट भी जारी किया गया था। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 31 अगस्त तक परिवर्तनशील रहेगा।

अगले चार-पांच दिनों में वर्षा की गतिविधियां में वृद्धि होने की संभावना है। इससे राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 26 अगस्त देर रात्रि से 30 अगस्त के दौरान बीच बीच में हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज वर्षा भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Weather News: दिल्ली से गुजरात तक बारिश बनी आफत, उत्तराखंड में भारी वर्षा का अलर्ट जारी; पढ़ें यूपी-बिहार का हाल

तेजी से बढ़ रहा तापमान

वर्षा घटने से प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान बढ़ रहा था। सोमवार को अंबाला का अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया था। अब कई जिलों में वर्षा होने से वहां पर तापमान के कम होने की उम्मीद है। वहीं सिरसा का न्यूनतम तापमान भी 29.2 डिग्री तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: 4 दशकों में आबादी दोगुनी, बढ़ने के बजाय घट गए कर्मचारी, डेढ़ लाख से अधिक पद खाली

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।