Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कोरोना काल में हरियाणा में नकली आक्सीमीटर का गाेरखधंधा, दिल्‍ली से होती थी सप्‍लाई, सप्लायर पकड़ा

Fake Oximeter हरियाणा में काेरोना काल में फर्जी आक्‍समीटर के गोरखधंधे का खुलासा हुआ है। मुनाफे के लिए इन कारोबारियों ने कोरोना काल में लोगों की जान से खिलवाड़ किया। इसकी सप्‍लाई दिल्‍ली से हुई। एक सप्‍लायर को गिरफ्तार किया गया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Updated: Sat, 07 Aug 2021 09:30 AM (IST)
Hero Image
हरियाणा में नकली आक्‍सीमीटर के कारोबार का खुलासा हुआ है। (सांकेतिक फोटो)

भिवानी, जागरण संवाददाता। हरियाणा में कोरोना काल में नकली आक्‍सीमीटर के गाेरखाधंधे का खुलासा हुआ है। नकली आक्‍सीमीटर के धंधेबाज मुनाफे के लिए लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे थे। नकली आक्‍समीटर की सप्‍लाई दिल्‍ली से हो रही थी। इस मामले में साउथ दिल्‍ली के सप्‍लायर को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पहले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

दिल्ली से खरीदे जाते थे नकली आक्सीमीटर, पुलिस पहले दो आरोपितों को कर चुकी है गिरफ्तार

नकली आक्सीमीटर बेचने और दिल्ली में बैठकर सप्लाई करने वाले आरोपित साउथ दिल्ली निवासी गौरव को गिरफ्तार किया है। यह नकली आक्सीमीटर खरीद कर आर्डर पर सप्लाई करता था। पुलिस ने इस मामले में मई में मामला दर्ज किया था। पुलिस पहले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिन्होंने पूछताछ में गौरव का नाम उजागर किया था। पुलिस के अनुसार शहर थाना पुलिस को फूलपुरा निवासी कुलदीप को शिकायत दी थी।

कुलदीप ने बताया था कि उसने एक हजार रुपये दो आक्सीमीटर खरीदे थे। उसको चेक करने पर वे गलत रीडिंग दिखा रहे थे। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उस समय भिवानी के जोगीवाला मंदिर के नजदीक मानान पाना निवासी प्रवीन को पकड़ा था। उसके पास पुलिस ने 196 नकली आक्सीमीटर के साथ एक हजार रुपये बरामद किए थे।

इसके बाद पुलिस ने करनाल के सिंघोई निवासी कमल कुमार को पकड़ा था। यह भी नकली आक्सीमीटर बेचता था। कमल ही पहले आरोपित प्रवीन से पैसा लेकर दिल्ली की एक फर्म को पैसा ट्रांसफर करता और आक्सीमीटर आर्डर देकर मंगवाया था। ट्रांसपोर्ट के जरिए सामान डिलीवर होता और वह प्रवीन को दे देता था।

पूछताछ में कमल ने साउथ दिल्ली निवासी गौरव का नाम बताया था। गौरव ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह आर्डर मिलने के बाद एक फर्म से नकली आक्सीमीटर लेता था और आगे दे देता था। पुलिस अभी इस मामले में जांच कर रही है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर