Move to Jagran APP

गैंगस्टर संपत नेहरा ने लॉरेंस बिश्‍नोई को लेकर खोले कई राज, बोला- वही है गैंग का मुखिया

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के राइट हैंड संपत नेहरा ने रिमांड के दौरान कई खुलासे किए हैं। उसने बताया कि कैसे वह अपराध की दुनिया में आया और आगे बढ़ता गया।

By Manoj KumarEdited By: Updated: Sun, 06 Sep 2020 11:43 AM (IST)
Hero Image
गैंगस्टर संपत नेहरा ने लॉरेंस बिश्‍नोई को लेकर खोले कई राज, बोला- वही है गैंग का मुखिया

डबवाली, जेएनएन। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के राइट हैंड संपत नेहरा ने रिमांड के दौरान कई खुलासे किए हैं। पुलिस को बताया कि वर्ष 2018 में वह जेल में लॉरेंस से मिलने गया था। उसने कहा था कि चौटाला गांव निवासी जयप्रकाश उर्फ प्रकाश पूनिया ने उसके रिश्तेदार की हत्या की है। वह उसे छोड़ेगा नहीं। वारदात से करीब डेढ़ माह पहले लॉरेंस की कॉल आई थी कि प्रकाश पूनिया की हत्या के लिए उसने काला जठेड़ी को कह दिया है। लॉरेंस के कहने पर उसने भी काला जठेड़ी को पूनिया की हत्या करने के लिए कहा था। 20 जुलाई को वारदात को अंजाम दिया गया था।

पुलिस पूछताछ के दौरान संपत नेहरा ने यह भी बताया कि उसने न्यूज में चौटाला डबल मर्डर के पीछे छोटू भाट के बेटे सन्नी भाट का नाम देखा तो वह चौंक गया। 25 जुलाई को उसने कॉल करके लॉरेंस से इस संबंध में पूछा था, तो उसने कहा था कि काम मैंने करवाया है। सन्नी भाट पर गलत एफआइआर दर्ज हुई है। 31 जुलाई को पुलिस ने उसका मोबाइल पकड़ लिया था। नेहरा के अनुसार उनकी गैंग का मुखिया लॉरेंस बिश्नोई है। उन्हें हथियार, पैसा सबकुछ वही उपलब्ध करवाता है।

2015 में हुई थी लॉरेंस से मुलाकात

संपत नेहरा ने पुलिस के समक्ष लॉरेंस से संबंधों के बारे में बताया है। उसने बताया कि वह चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज में लॉरेंस का जूनियर था। वर्ष 2015 में लॉरेंस ने कॉलेज प्रधान का चुनाव लड़ा था। उसने लॉरेंस की स्पॉट की थी, इसके बदले उसे पीटा गया था। वह तो स्पोर्ट्समैन था लेकिन उसके साथ हुई वारदात ने उसे अपराध की दुनिया में ला खड़ा किया। उस पर पांच राज्यों में 39 केस चल रहे हैं।

पंजाब के छह जिलों में रहा अलर्ट

चार दिन की रिमांड अवधि के बाद शनिवार को पुलिस ने पुन: संपत को डबवाली अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। डीएसपी कुलदीप बैनीवाल, कालांवाली के डीएसपी नर ङ्क्षसह दोपहर 12 बजे उसे वापस होशियारपुर जेल छोडऩे के लिए रवाना हुए। इस दौरान जिला सिरसा पुलिस प्रमुख के पत्र के बाद पंजाब के छह जिलों की पुलिस अलर्ट रही। हार्ड कोर अपराधी को सुरक्षित जेल तक पहुंचाने के लिए बङ्क्षठडा, बरनाला, कपूरथला, लुधियाना, जालंधर तथा होशियारपुर में अलर्ट जारी किया गया था।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।