Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gold Medal: रोहतक के 70 वर्षीय बुजुर्ग के जज्बों काे सलाम, 23वीं बार लगातार गोल्ड मेडल, जानें संघर्ष की कहानी

पलवल में 37वीं बार आल इंडिया योगासन चैंपियनिशप का आयोजन 12 से 14 नवंबर तक किया गया। देशभर से 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस आयोजन में उन्होंने 70 वर्षीय आयु में भाग लिया। उन्होंने 23वीं बार लगातार गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

By Naveen DalalEdited By: Updated: Tue, 16 Nov 2021 03:40 PM (IST)
Hero Image
राजेंद्र सिंह हुड्डा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चार गोल्ड भी जीते हैं।

रोहतक, जागरण संवाददाता। रोहतक के किलोई गांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग राजेंद्र सिंह हुड्डा के जज्बों काे सलाम है। उन्होंने हाल ही में पलवल में हुई आल इंडिया योग चैंपियनशिप में 70 वर्ष से अधिक आयु के मुकाबलों में गोल्ड जीत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राजेंद्र फिलहाल रोहतक शहर की रामगोपाल कालोनी में रहते हैं। स्कूल शिक्षा विभाग से लेक्चरर पद से सेवानिवृत राजेंद्र ने 2005 में योग में प्रतिभाग करना शुरू किया था।

दरअसल, उनका कहना है कि उनको मां भरतो देवी व पिता शेर सिंह से प्रेरण मिली। उन्हीं की प्रेरणा से उन्होंने 2005 में ही योग की ओर रुख किया। उनका कहना है कि योग से उनका स्वास्थ्य तो ठीक बना ही रहता है। साथ ही उनको अलग अलग स्थानों पर अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर भी मिलता है। जिसमें वे मेडल भी जीत रहे हैं। उनका दावा है कि उन्होंने नेशनल के अनेक मेडल के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चार गोल्ड भी जीते हैं। 

जीत चुके हैं अनेेक अवार्ड

पलवल में 37वीं बार आल इंडिया योगासन चैंपियनिशप का आयोजन 12 से 14 नवंबर तक किया गया। देशभर से 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस आयोजन में उन्होंने 70 वर्षीय आयु में भाग लिया। उन्होंने 23वीं बार लगातार गोल्ड मेडल प्राप्त किया। योगा एवं शिक्षा के क्षेत्र में वे अनेक अवार्ड जीत चुके हैं। उनके मुताबिक उन्होंने अब तक गर्वनर अवार्ड, गौरव अवार्ड, मुख्यमंत्री अवार्ड, आयुष विभाग हरियाणा अवार्ड, हरियाणा ग्रामीण सुधार सभा अवार्ड, लायन्स क्लब अवार्ड, इंद्री करनाल एजुकेशन सोसायटी अवार्ड, सीनियर सीटीजन क्लब अवार्ड व अन्य अवार्ड प्राप्त किए हैं। 

नेशनल में अब तक जीते हैं 23 गोल्ड 

वेटरन खिलाड़ी राजेंद्र सिंह योग में अब तक 23 गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। योग के प्रति उनके जुनून से सब वाकिफ हैं। वे रोजाना सुबह-शाम एक-एक घंटा योगाभ्यास करते हैं। लेकिन इससे पहले वे सैर करना नहीं भूलते हैं। वे रोजाना तीन से चार किलोमीटर तक सर करते हैं। उनका कहना है कि वे धूप में ही योग का अभ्यास करते हैं।