Move to Jagran APP

Haryana Air Pollution: हरियाणा के 12 शहरों का बिगड़ा AQI, पढ़ें किस शहर की सबसे ज्यादा दमघोंटू हुई हवा?

Haryana Air Pollution News हरियाणा के 12 शहरों का एक्यूआइ खराब श्रेणी में पहुंच गया है जिसमें भिवानी का एक्यूआइ 290 और करनाल का 284 दर्ज किया गया है। लगातार बढ़ रहे पराली जलाने के मामलों के कारण वायु प्रदूषण में वृद्धि हो रही है। प्रदूषण से बचने के लिए लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Wed, 23 Oct 2024 10:46 PM (IST)
Hero Image
Haryana AQI News: हरियाणा की लगातार बिगड़ रही हवा (जागरण फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Air Pollution: प्रदेश की हवा तेजी से खराब हो रही है। पराली जलाने से रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से किसानों पर सख्ती करने के साथ ही उन पर मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

काफी किसान ऐसे जो इसके बावजूद नहीं मान रहे। लगातार जल रही पराली और तापमान के लगातार नीचे जाने के कारण प्रदेश में भिवानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 290 तक पहुंच गया। इसके अलावा करनाल का 284 तक एक्यूआइ पहुंचा। अभी आने वाले दिनों में हवा चलने की संभावना कम है।

पराली है प्रदूषण का कारण

विज्ञानियों की माने तो हवा चलने या वर्षा होने पर प्रदूषण हट सकता है। प्रदूषण फैलने का बड़ा कारण पराली जलाना है। इसके चलते आम आदमी को काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। लगातार एक्यूआइ बढ़ने के कारण प्रशासन की तरफ से किसानों पर मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

काफी किसान ऐसे है जो उसके बावजूद पराली जलाने से नहीं मान रहे। साथ ही उद्योगों का धुआं और गाड़ियों का धुआं भी तेजी से हवा में घुल रहा है। प्रदूषण के बढ़ने के कारण बुजुर्ग और बच्चों को तकलीफ भी ज्यादा हो रही है।

मरीजों को प्रदूषण से बचने के लिए डॉक्टरों की तरफ से मास्क लगाने की सलाह दी जा रही है। वहीं प्रदूषण के बढ़ने के कारण प्रदेश के काफी शहरों का औसत एक्यूआइ 200 से ज्यादा है।

यह भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्ली में AQI 300 के करीब, 15 इलाके रेड जोन में; जल्द लागू होगी GRAP- 2 की पाबंदियां

दिन के समय तो 400 भी पहुंच रहा है AQI

करनाल में पहुंच गया था 400 पार हरियाणा में दिन के समय शहरों में हवा के हालात ज्यादा खराब हो रहे हैं। करनाल को देखे तो उसका दिन के समय एक्यूआइ 441 तक पहुंच गया था। इसके अलावा कई अन्य शहरों का 300 पार कर गया था। प्रदूषण बढ़ने के के कारण उसका असर आस पास के राज्यों पर पड़ा है, जिसके चलते लगातार सख्ती बरती जा रही है।

इन शहरों में इतना AQI

  • अंबाला: 111
  • बल्लभगढ़: 259
  • भिवानी: 290
  • चरखी दादरी: 259
  • धारूहेड़ा: 208
  • फरीदाबाद: 238
  • गुरुग्राम: 247
  • हिसार: 220
  • जींद: 193
  • कैथल: 183
  • करनाल: 284
  • कुरुक्षेत्र : 221
  • मानसेर: 222
  • नारनौल: 195
  • पलवल: 134
  • पंचकूला: 184
  • पानीपत: 185
  • रोहतक: 228
  • सिरसा: 111
  • सोनीपत: 272
  • यमुनानगर: 196
यह भी पढ़ें- Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR में छाई धुंध की चादर, आनंद विहार का AQI 400 के पार; कैसा रहेगा इस हफ्ते का मौसम?

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।