Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हरियाणा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी की बड़ी कार्रवाई, 8 नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित, जानिए क्यों

Haryana Election 2024 हरियाणा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ने बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी विरोधी गतिविधि के चलते आठ नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। टिकट नहीं मिलने से ये सभी बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी ने सभी आठ नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। ये नेता अब पार्टी से छह साल के लिए बाहर रहेंगे।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Sun, 29 Sep 2024 07:47 PM (IST)
Hero Image
Haryana Chunav 2024: बीजेपी ने 8 नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित, जानिए क्यों

डिजिटल डेस्क, पंचकूला। हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी ने अपने नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बीजेपी उम्मीदवारों के खिलाफ स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में लड़ने वाले 8 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस सूची में पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला और पूर्व विधायक देवेन्द्र कादयान का भी नाम शामिल है।

हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने निर्दलीय प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को तत्काल प्रभाव से पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

इन नेताओं को किया सस्पेंड

  • 1. लाडवा - संदीप गर्ग
  • 2. असन्ध - जिलेराम शर्मा
  • 3. गन्नौर - देवेन्द्र कादयान
  • 4. सफीदो - बच्चन सिंह आर्य
  • 5. रानिया - रणजीत चौटाला
  • 6. महम - राधा अहलावत
  • 7. गुरुग्राम - नवीन गोयल
  • 8. हथीन - केहरसिंह रावत

यह भी पढ़ें- हरियाणा चुनाव से पहले जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख? 20 दिनों की पैरोल के लिए दी अर्जी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें