Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'किसान दिल्ली नहीं तो क्या लाहौर जाएं', हरियाणा में पहली रैली में बरसे सीएम भगवंत मान; बोले- सपने में आते हैं 15 लाख

हरियाणा (Haryana News) के हिसार जिले में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने बरवाला रैली के माध्यम से हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Vidhan Sabha Elections 2024) की तैयारियों की शुरुआत कर दी है।

By Nitish Kumar Kushwaha Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Fri, 26 Jul 2024 05:17 PM (IST)
Hero Image
बरवाला में AAP की रैली को संबोधित करते हुए पंजाब सीएम भगवंत मान (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

जागरण संवाददाता, हिसार। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Vidhan Sabha Election 2024) की तैयारियों की शुरुआत कर दी है। शुक्रवार को पार्टी ने हिसार के बरवाला में एक रैली की। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने आम आदमी पार्टी की रैली को किया संबोधित किया।

आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पांच गारंटी देने की घोषणा की है। जिसमें 24 घंटे बिजली, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, बेहतर सरकारी स्कूल, 18 साल से ऊपर की महिलाओं को ₹1000 रुपये और रोजगार की गारंटी भी शामिल है।

'दिल्ली, पंजाब के बाद अब हरियाणा की बारी'

सीएम भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली व पंजाब में भाजपा का सफाया किया और अब हरियाणा की बारी है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में 43 हजार से ज्यादा नौकरियां दी हैं। इसके साथ ही लोगों को फ्री बिजली भी दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान तंज कसते हुए ये भी कहा कि पंजाब में अबतक किसी भी सरकारी परीक्षा का कोई भी पेपर लीक नहीं हुआ। हरियाणा में होने वाले सभी पेपर लीक होते हैं। कांग्रेस और बीजेपी पर यकीन मत करना। 10 साल में भाजपा ने कोई भी एक नौकरी नहीं दी है।

यह भी पढ़ें: Haryana News: बाल-बाल बचे अजय चौटाला, नील गाय सामने आने से गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

'किसानों को दिल्ली जाने से रोक रही सरकार'

उन्होंने कहा कि खनौरी और शंभू बॉर्डर पर सरकार ने कीलें लगा रखी है। सरकार किसानों को दिल्ली जाने ही रोक रही है। किसान दिल्ली नहीं जाएंगे तो कहां जाएंगे, क्या किसानों को लाहौर भेजा जाए? वह अपनी बात रखने के लिए दिल्ली जाना चाहते हैं और उन्हें जाने नहीं दिया जा रहा।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों के दिलों पर राज करती है। अरविंद केजरीवाल हरियाणा के लाल हैं, उन्होंने देश की राजनीतिक दशा और दिशा दोनों बदली है। वहीं दूसरी ओर भाजपा सरकार चंद उद्योगपतियों के साथ दोस्ती रखती है और गरीब का ख्याल नहीं रखती।

बार-बार सपने में आते हैं 15 लाख: मान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि बार-बार सपनों में 15-15 लाख रुपये आते हैं। मोदी ने हमेशा जुमले और झूठ की राजनीति की है।

अब तो उनको शक होता है कि कहीं मोदी को चाय बनानी भी आती है या नहीं। यह झूठ कुछ दिन ही चलेगा। आम जनता के लिए जिसने भी कार्य किया उसको भाजपा सरकार ने जेल में डाल दिया।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए भगवंत मान ने कहा कि यह कभी किसान बन जाते हैं तो कभी व्यापारी। इनका कोई स्टैंड नहीं है।

यह भी पढ़ें: Haryana Poitics: सैलजा की पदयात्रा से पहले बने नए राजनीतिक समीकरण, बीरेंद्र सिंह की हुई एंट्री; SRK गुटा का बदला नाम