Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election 2024: नामांकन पत्रों की जांच पूरी, 1221 उम्मीदवारी वैध; जानिए कब मिलेगा चुनाव चिह्न

Haryana Election 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव में ताल ठोकने के लिए सभी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल करा लिया है। नामांकन पत्रों की जांच भी पूरी हो गई है। अब नाम वापस लेने की बारी है। इसके बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। पानीपत में 42 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी वैध पाई गई है। सोनीपत में 72 और जींद में 85 उम्मीदवारी वैध पाई गई है।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Sun, 15 Sep 2024 02:54 PM (IST)
Hero Image
Haryana Election 2024: नामांकन पत्रों की जांच पूरी, 1221 उम्मीदवारी वैध।

चंडीगढ़, 14 सितंबर। आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को पूरी हो गई। जांच 22 जिलों में संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों में की गई। 1,559 उम्मीदवारों द्वारा दाखिल 1,746 नामांकनों की जांच के दौरान, भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार 1,221 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी वैध पाई गई।

338 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द कर दी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने सभी 22 जिलों में जांच प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंचकूला जिले में 22 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी वैध पाई गई। अंबाला जिले में 43, यमुनानगर जिले में 45, कुरुक्षेत्र जिले में 58, कैथल जिले में 68, करनाल जिले में 65 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी वैध पाई गई।

झज्जर में 51 उम्मीदवारी वैध

इसी प्रकार पानीपत जिले में 42 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी वैध पाई गई। सोनीपत जिले में 72, जींद जिले में 85, फतेहाबाद जिले में 46, सिरसा जिले में 66, हिसार जिले में 112 और भिवानी जिले में 69 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी वैध पाई गई। चरखी दादरी जिले में 36 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी वैध पाई गई। रोहतक जिले में 60, झज्जर जिले में 51 उम्मीदवारी वैध पाई गई है।

अंतिम सूची होगी प्रकाशित

महेंद्रगढ़ जिले में 46, रेवाड़ी जिले में 42, गुरुग्राम जिले में 62, नूंह जिले में 23, पलवल जिले में 52 तथा फरीदाबाद जिले में 56 उम्मीदवारों के नामांकन दिशा-निर्देशों के अनुसार वैध पाए गए। पंकज अग्रवाल ने बताया कि उम्मीदवार 16 सितंबर 2024 तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।

इसके बाद सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी तथा उसी दिन संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- BJP में भी सीएम पद को लेकर रार! अनिल विज ने कुर्सी पर ठोका दावा, कहा- हरियाणा की तकदीर और तस्वीर बदल दूंगा

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें