Move to Jagran APP

हरियाणा के सरकारी स्कूलों की बदल रही तस्वीर, अब विद्यालयों में शुरू होने जा रही है ये नई योजना

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बदलाव की बयार बह रही है। अब विद्यालयों में खेल नर्सरियां खोली जाएंगी जिससे उभरती खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलेगा। शिक्षा के स्तर में हरियाणा देश में तीसरे स्थान पर है और इसे प्रथम स्थान पर ले जाने के लिए संसाधनों को बढ़ाया जाएगा। तकनीकी शिक्षा का विस्तार उद्योगों की मांग के अनुसार किया जाएगा।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Thu, 24 Oct 2024 03:59 PM (IST)
Hero Image
Haryana News: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में खुलेंगी नर्सरियां (File Photo)
 सरकारी स्कूलों में खोली जाएंगी खेल नर्सरियां -शिक्षा के स्तर में हरियाणा तीसरे स्थान पर पहुंचा -उद्योगों की मांग के अनुसार होगा तकनीकी शिक्षा का विस्तर खोली जाएंगी खेल नर्सरियां, शिक्षा के स्तर प

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में खेल नर्सरियां खोली जाएंगी। नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शिक्षा के स्तर में हरियाणा देश में तीसरे स्थान पर है। प्रयास रहेगा कि शिक्षा स्तर में हरियाणा प्रथम स्थान पर रहे। इसके लिए चरणबद्ध तरीके से सरकारी स्कूलों व कॉलेजों में संसाधनों को बढ़ाया जाएगा।

सरकारी अध्यापकों का शिक्षा स्तर काफी ऊंचा

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि निजी शिक्षण संस्थानों की तुलना में सरकारी स्कूलों में अध्यापकों का शिक्षा स्तर काफी ऊंचा है।

निजी स्कूलों की बजाय अभिभावकों का रुझान अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजने का हो, इसके लिए हम योजनाएं बनाएंगे। इसके साथ-साथ शिक्षा के स्तर में और सुधार करवाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- ये कैसी सरकारी नौकरी! सुबह-शाम करते हैं काम, मगर नहीं मिल रहा वेतन; हरियाणा में ग्रुप-डी के कर्मचारियों पर लटकी तलवार

हरियाणा पहला राज्य है, जिसने नई शिक्षा नीति को वर्ष 2025 तक लागू करने का निर्णय लिया है। तकनीकी शिक्षा का भी उद्योगों की मांग के अनुसार विस्तार किया जाएगा। इसके लिए औद्योगिक संस्थानों से पहले भी समझौते हुए हैं और भविष्य में भी इन्हें बढ़ाया जाएगा।

स्कूलों में खुलेंगी खेल नर्सरियां

शिक्षा मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही वे स्कूल शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा व उच्चतर शिक्षा तथा तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और पूरे विभाग की कार्यप्रणाली समझकर भविष्य की रूपरेखा तैयार की जाएगी। स्कूल स्तर से ही छात्र खेलों में रुचि लें, इसके लिए स्कूलों में और नई खेल नर्सरियां खोली जाएंगी, ताकि उभरती खेल प्रतिभाओं को आरंभ से ही सही मंच मिल सके।

विद्यार्थियों को करवाया गया हर्बल पार्क का भ्रमण

उधर, जींद में तेजस इंटरनेशनल स्कूल कंडेला के विद्यार्थियों ने अनप्लग्ड किड्स और हर्बल पार्क का भ्रमण किया। कक्षा नर्सरी से यूकेजी और कक्षा पहली से तीसरी तक के सभी विद्यार्थी शामिल थे। अनप्लग्ड किड्स में विद्यार्थियों ने झूला झूलकर और अन्य प्रकार के खेल खेले।

कक्षा पहली से तीसरी तक के विद्यार्थियों को हर्बल पार्क में अध्यापिका रीटा ने आयुर्वेदिक पेड़ पौधों के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थी और शिक्षक शिव पार्क श्री बनखंड महादेव मंदिर और ढाबा पार्क में भी गए। उप प्रधानाचार्य ने कहा कि समय-समय पर विद्यार्थियों को इस प्रकार के भ्रमण करवाने चाहिए।

यह भी पढ़ें- कुत्ते पर लड़ाई ने पहुंचा दिया अस्पताल, कूलर से बांधा पट्टा तो शुरू हुआ खूनी संघर्ष; जमकर चलीं लाठियां और हथियार

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।