Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Weather: मौसम में बदलाव के साथ बढ़ी उसम, हरियाणा का ये जिला रहा सबसे गर्म; जानिए आज कैसा रहेगा तापमान

Haryana Weather Today हरियाणा में मौसम में बदलाव के साथ उमस बढ़ गई है। हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है तो कहीं धूप से उमस बढ़ गई है। तापमान भी बढ़ गया है जिससे गर्मी भी बहुत बढ़ गई है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम आदमी दिन में बढ़ती उमस से परेशान हो गया है।

By Amit Dhawan Edited By: Himani Sharma Updated: Sat, 20 Jul 2024 07:43 AM (IST)
Hero Image
हरियाणा में तापमान बदलने से बढ़ी गर्मी

जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather Today: मौसम में बदलाव के साथ ही गर्मी बढ़ गई है। धूप खिलने और उमस होने के कारण सिरसा का तापमान 41.2 डिग्री तक पहुंच गया है।

तापमान में बदलाव के साथ ही आद्रता भी बढ़ गई है। तापमान बढ़ने के साथ ही 20 जुलाई को कुछ जिलों में ही वर्षा की संभावना है। 21 से प्रदेश के अधिकतर जिलों में वर्षा की संभावना है।

तेजी से बढ़ रहा तापमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तापमान तेजी से बढ़ रहा है। लगातार अधिकतम तापमान में वृद्धि के चलते सिरसा सबसे गर्म रहा। इसके अलावा हिसार का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री तक पहुंच गया है।

इसके साथ ही सिरसा का न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री तक पहुंचा है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम आदमी दिन में बढ़ती उमस से परेशान हो गया है। वहीं आद्रता भी बढ़ी है।

21 को प्रदेश के अधिकतर जिलों में वर्षा के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 20 को एक-दो जिलों में ही वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा 21 जुलाई को प्रदेश के अधिकतर जिलों में वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Haryana Weather News: हरियाणा के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, आज रात से फिर बदलेगा मौसम

इसमें मुख्य रूप से पंचकूला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार, जींद, भिवानी, चरखीदादरी में गरज चमक के साथ वर्षा हो सकती है।