Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Weather: हरियाणा में धीमा पड़ा मानसून, जुलाई के बाद फिर होगा एक्टिव; जानिए अगले तीन दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Haryana Weather हरियाणा में मानसून की रफ्तार कम हो गई है। जुलाई के बाद से फिर से एक्टिव होने की संभावना है। वहीं बारिश से मौसम सुहावना हुआ लेकिन बारिश के बाद धूप निकलने से गर्मी और उमस महसूस होने लगी। लोगों को अब उमस और गर्मी ने तंग कर दिया है। आने वाले दिनों में फिर से बारिश के आसार हैं जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Mon, 08 Jul 2024 07:55 AM (IST)
Hero Image
हरियाणा में मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी

जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather News: प्रदेश में मौसम में अचानक से शनिवार रात को परिवर्तन हुआ और रविवार सुबह तक जमकर वर्षा हुई। इससे 10 जिलों में वर्षा से मौसम ठंडा हो गया।

तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। सिरसा में सबसे ज्यादा 65 एमएम तो हिसार में 59.4 एमएम वर्षा का रिकार्ड दर्ज किया गया। इसी प्रकार मानसून की सक्रियता 8 जुलाई तक रहेगी। इसके बाद तीन दिन तक मानसूनी हवाओं में कमी आ सकती है।

12 जुलाई से फिर एक्टिव होगा मानसून

12 जुलाई से फिर से मानसून एक्टिव होगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) की की तरफ प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के कारण वर्षा होने की उम्मीद जताई थी। उसके चलते हिसार के अलावा अंबाला, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखीदादरी, मेवात, पंचकूला, रेवाड़ी, सोनीपत, गुरुग्राम में वर्षा हुई। इन जिलों में वर्षा होने का असर आसपास के जिलों पर भी पड़ा है।

हल्‍की से मध्‍यम बारिश की संभावना

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 12 जुलाई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। राज्य में दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता 8 जुलाई तक बनी रहेगी। इससे राज्य में कुछ एक क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इसके बाद 9 से 11 जुलाई के दौरान मानसूनी हवाओं की सक्रियता में थोड़ी कमी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Haryana Weather Update: हरियाणा में छाया मानसून, अगले चार दिन में होगी झमाझम बारिश; जानें मौसम का पूरा अपडेट

इससे प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां में कमी आ सकती है। इस दौरान राज्य के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में बीच-बीच में आंशिक बादल तथा कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की वर्षा की संभावना है। राज्य के उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें