Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Weather: हरियाणा का यह जिला रहा सबसे अधिक गर्म, 19 जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी, जानिए कब मौसम लेगा करवट

Haryana Weather हरियाणा में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। लू के थपेड़े रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि 4-5 दिनों में मौसम करवट लेने वाला है। जल्द ही लोगों को राहत मिलने वाली है। वहीं हरियाणा का सिरसा काफी गर्म रहा। हालांकि कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी होनी की संभावना है।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Sun, 16 Jun 2024 11:06 AM (IST)
Hero Image
Haryana Weather: पक्षियों के लिए पेड़ों की छाया ही आसरा।

जागरण संवाददाता, हिसार/पानीपत। भीषण गर्मी और लू के थपेड़े रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार को भी गर्मी व लू से त्राही-त्राही रही। सिरसा 45.5 डिग्री सेल्सियस की आंच पर तपा। अधिकतर जिलों का तापमान भी 44.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही रहा।

मौसम विभाग ने रविवार को गुरुग्राम, फरीदाबाद व यमुनानगर को छोड़कर बाकी 19 जिलों के लिए लू के ओरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की है। शनिवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों का रात का तापमान भी 30.0 डिग्री से ऊपर ही रहा।

फसलों को भी पहुंच रहा नुकसान

हरियाणा कृषि विवि के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि 19 जून की रात से मौसम में बदलाव होगा। प्रदेश के कुछ क्षेत्र में बूंदाबांदी होने की संभावना है जिससे फसलों को लाभ होगा।

इस गर्मी में पेड़ों की अहमियत कितनी है वो समझ आ रहा है। पेड़ों की छाया ही आसरा है। बेजुबान पक्षी भी धूप से बचाव के लिए पेड़ का सहारा लेते मिले। यह तस्वीर हिसार के जिंदल पार्क की है, जहां काफी कबूतर पेड़ की छांव में बैठे नजर आए।

यह भी पढ़ें- Haryana Accident: कुल्लू-मनाली घूमने जा रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, रोडवेज बस से टकराई कार, गांव में छाया मातम

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें