Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Weather: भादो में सावन का एहसास, 3 दिन बाद मानसून पकडे़गा रफ्तार, येलो अलर्ट के साथ होगी झमाझम बारिश

Haryana Weather हरियाणा में लगातार झमाझम बारिश हो रही है। भादो में सावन का एहसास हो रहा है। तीन दिन बाद मानसून और तेजी से रफ्तार पकड़ेगा। येलो अलर्ट के साथ कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। सितंबर के पहले सप्ताह में भी लगातार वर्षा हुई है। वर्षा आगामी फसली सीजन रबी के लिए भी फायदेमंद होगी। मौसम भी खुशनुमा बना हुआ है।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Mon, 09 Sep 2024 01:26 PM (IST)
Hero Image
Haryana Weather Update: येलो अलर्ट के साथ कई जिलों में होगी झमाझम बारिश।

जागरण संवाददाता, हिसार। मौसम में बार-बार बदलाव हो रहा है। बादलवाही और वर्षा की वजह से भादो माह में सावन का अहसास हो रहा है। आने वाले तीन दिन मानसून कम सक्रिय रहेगा। इसके चलते कुछ क्षेत्र में हल्की और मध्यम वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो आने वाली 12 सितंबर के बाद फिर से मानसून एक्टिव होगा और यलो अलर्ट के साथ भारी वर्षा की चेतावनी है।

रविवार को भी प्रदेश के चार जिलों में वर्षा हुई। साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट हो सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार भादो माह में हल्की वर्षों फसलों के लिए कारगर रहती है। आगामी दो से तीन दिन भी हल्की वर्षा होने की संभावना मौसम विज्ञानियों ने जताई है। हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली दक्षिणी जिलों पर पिछले डेढ़ माह से लगातार मानसून सक्रिय मोड़ पर बना हुआ है।

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

सितंबर के पहले सप्ताह में भी लगातार वर्षा हुई है। वर्षा आगामी फसली सीजन रबी के लिए भी फायदेमंद होगी। मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्र मोहन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी पर दक्षिणी पूर्वी नमीं वाली मानसून हवाएं चलने से व बीच-बीच में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बार-बार वर्षा हो रही है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार तीन दिन तक मानसून थोड़ा कम होगा उसके बाद 12 सितंबर को प्रदेश के गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद आदि में भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: जब गहलोत ने भजनलाल से पूछा- कहां चली गई अब आपकी पीएचडी, पढ़िए चुनावी किस्सा

हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद

डा. चंद्रमोहन ने बताया कि सोमवार से वर्षा का दौर शुरू होने का अनुमान है। मानसून द्रोणिका बीकानेर, कोटा, दमोह, पेंड्रा रोड से होते हुए बंगाल की खाड़ी में बने अति कम दबाव के क्षेत्र तक बनी हुई है। राजस्थान के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात व दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद है।

तापमान में गिरावट से मौसम सुहावना

इस चक्रवात से लेकर बंगाल की खाड़ी में बने अति कम दबाव के क्षेत्र तक एक द्रोणिका बनी हुई है। जम्मू पर एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है।

इनके कारण हरियाणा, एनसीआर दिल्ली के दक्षिणी हिस्सों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद, पलवल व एनसीआर दिल्ली में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम वर्षा हो रही। इससे दिन व रात के तापमान में गिरावट से मौसम सुहावना व खुशगवार बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- Haryana Weather: हरियाणा में मानसून मेहरबान, 12 जिलों में आज भारी बारिश के आसार; जानिए मौसम का पूरा अपडेट