Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Weather: मौसम ने ली करवट, गर्जना के साथ हुई बारिश; खरीफ फसलों को मिलेगा फायदा

रोहतक में देर शाम मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। बादल छाए और गरजना के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम विभाग ने वीरवार को वर्षा की संभावना जताई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बूंदाबांदी से खरीफ फसलों को फायदा होगा। बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है।

By Ratan kanwar Edited By: Sushil Kumar Updated: Wed, 18 Sep 2024 09:55 PM (IST)
Hero Image
Haryana Weather: मौसम ने ली करवट, गर्जना के साथ हुई बारिश।

जागरण संवाददाता, रोहतक। दिनभर धूप रहने के बाद देर शाम को मौसम में अचानक बदलाव हुआ। बादल छाए और गर्जना के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार वीरवार को वर्षा की संभावना बनी हुई है।

बुधवार सुबह धूप खिली तो दोपहर के समय उमस बनी रही। वहीं देर शाम को मौसम ने करवट बदली और बादल छाने लगे। हवाएं चलीं तो कुछ देर बाद ही बूंदाबांदी होने लगी। कहीं तेज तो कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की सूचना है। हालांकि हवा चलने से देर रात तक मौसम सुहाना बना रहा।

वहीं, मौसम विभाग ने वीरवार को वर्षा की संभावना व्यक्त की है। मौसम में बुधवार देर शाम को हुए बदलाव से तापमान पर भी असर होना स्वाभाविक है। बुधवार को रोहतक का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वीरवार को तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई गई है। इन दिनों होने वाली बूंदाबांदी या बारिश से खरीफ फसलों को फायदा पहुंचेगा। उधर, बूंदाबांदी से ही कई स्थानों पर कीचड़ की स्थिति बनने से राहगीरों काे निकलने के लिए परेशान होना पड़ा। वहीं, शुक्रवार से मौसम साफ होने की भी संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर