Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Weather Update: अभी कुछ दिन स्मॉग से नहीं मिलेगी राहत, इन जिलों की हवा प्रदूषित

प्रदेश में स्मॉग से परेशान लोगों को अभी कुछ दिन और राहत नहीं मिलेगी। मौसम विज्ञानियों की तरफ से आने वाले समय में अभी किसी प्रकार की वर्षा या मौसम खराब होने की संभावना नहीं बताई गई। वहीं पंचकूला का एक्यूआइ 82 रहने के कारण सबसे साफ हरों की श्रेणी में नाम दर्ज हुआ। वाहन चालक घूमने जाने वाले लोगों को सुबह के समय स्माग से परेशानी हो रही है।

By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar JhaUpdated: Wed, 22 Nov 2023 08:27 AM (IST)
Hero Image
अभी कुछ दिन स्मॉग से नहीं मिलेगी राहत।

जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में स्मॉग से परेशान लोगों को अभी राहत मिलती नहीं दिख रही हैं। बेशक 23 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, मगर उसके कमजोर होने के कारण हरियाणा में असर नहीं दिखाई देगा।

मौसम विज्ञानियों की तरफ से आने वाले समय में अभी किसी प्रकार की वर्षा या मौसम खराब होने की संभावना व्यक्त नहीं की है। दूसरी तरफ बहादुरगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 359 तक पहुंच गया। यह सबसे ज्यादा रहा।

पंचकूला का एक्यूआइ 82 हुआ दर्ज

वहीं पंचकूला का एक्यूआइ 82 रहने के कारण सबसे साफ हरों की श्रेणी में नाम दर्ज हुआ। मौसम में बदलाव कम हो रहा है। सुबह के समय स्माग की चादर में हिसार शहर लिपटा मिला। धूप खिलने के बाद स्माग बेशक कम हुआ लेकिन उसका असर नहीं।

यह भी पढ़ें: Junaid Nasir Case: मिलेगी रिहाई या फिर कैद... पटौदी की अदालत में मोनू मानेसर की आज होगी सुनवाई

वाहन चालक, घूमने जाने वाले लोगों को सुबह के समय स्माग से ज्यादा परेशानी हो रही है। इससे बचने के लिए वह घर से सुबह कम बाहर निकल रहे हैं।

तापमान में बढ़ने की उम्मीद, हवा चली तो कम होगा स्माग 

हवा में स्माग फैला है। साथ ही हवा नहीं चलने और वर्षा नहीं होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की सकती है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव हरियाणा पर नहीं होगा मगर उसके बाद यदि हवा चली तो स्माग से राहत मिल सकती है।

ज्यादा खराब हवा

बहादुरगढ़  350

फतेहाबाद  338

गुरुग्राम      331

बल्लभगढ़   330

रोहतक      330

सिरसा       322

फरीदाबाद  322

भिवानी       317

हिसार         317

जींद           302

खराब श्रेणी

नारनौल     267

मानेसर      265

कैथल        253

कुरुक्षेत्र      234

यह भी पढ़ें: Gurugram Air Pollution: ग्रेप के 24 लाख के चालान काटे, रिकवरी सिर्फ पांच लाख की हुई

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव हरियाणा में नहीं होगा। स्मॉग से राहत हवा चलने के बाद ही मिलेगी। मनमोहन सिंह, डायरेक्टर, आइएमडी, चंडीगढ़

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर