Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryanvi Culture: रोहतक में लोक नृत्य और रागनियों में दिखा हरियाणावी संस्कृति का नया रुप, विद्यार्थियों ने बिखेरी संस्कृति की छटा

रोहतक में भिवानी रोड स्थित राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों ने बिखेरी। लोक नृत्य व रागनी सहित हरियाणवी सस्कृति के विभिन्न रूप रंग यहां अलग अलग मंच पर देखने को मिले। इस महोत्सव में 45 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

By Naveen DalalEdited By: Updated: Thu, 30 Sep 2021 02:48 PM (IST)
Hero Image
रोहतक में विद्यार्थियों ने दिखाई हरियाणा संस्कृति की झलक।

रोहतक, जागरण संवाददाता। रोहतक में हरियाणवी गानों पर बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। इस दौरान बावन गज का दामण पहर मटक चालूंगी, मेरा नौ डांडी का बीजणा, मेरी सासड़ नै दिया घड़वाए, झणा-झण बाजै बीजणा, हरियाणवी संस्कृति को दर्शाते ऐसे गीतों पर डांस दिखने को मिला। साथ बच्चों ने हरियाणा रागिनी के जरिए भी हरियाणा संस्कृति के अलग अलग रुप दिखने का मिले।

भिवानी रोड स्थित राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों ने बिखेरी। लोक नृत्य व रागनी सहित हरियाणवी सस्कृति के विभिन्न रूप, रंग यहां अलग अलग मंच पर देखने को मिले। नौवीं से 12वीं कक्षा तक के रोहतक में पांच ब्लाक के 200 से अधिक स्कूली विद्यार्थियों ने हरियाणवी वेशभूषा में खूब धमाल मचाया। यहां मनाए जा रहे जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव में सभी ब्लाक के अलग अलग स्कूलों के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने इसमें प्रतिभाग किया।

रागनी के माध्यम से लोक रचनाए भी सुनाई

शिक्षा संस्कृति और विकास को समर्पित इस कार्यक्रम से पहले शिक्षकों ने विद्यार्थियों की तैयारियां भी कराई। विद्यार्थियों ने एक मंच पर जहां एक व सामूहिक लोक नृत्य के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति के अलग अलग रंग दिखाए किए तो वहीं दूसरे मंच पर रागनी के माध्यम से लोक रचनाए भी सुनाई। महोत्सव का शुभारंभ डिप्टी डीईओ आशा दहिया। इस जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्स का निरीक्षण करने स्टेट नोडल अधिकारी गीता छिल्लर भी पहुंची। कार्यक्रम सुबह दस बजे आरंभ हुआ और शाम तक चलेगा। जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी डा. विजय लक्ष्मी विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेंगी। 

विजेताओं के खाते में आएगी ईनाम की राशि 

नोडल अधिकारी सुनीता अहलावत ने बताया कि महोत्सव के विजेताओं को सरकार की ओर से हजारों रुपये के नकद ईनाम भी दिए जाएंगे। यह राशि उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। इस महोत्सव में 45 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। जिनमें लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या कहीं अधिक है।