Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hisar Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: लोकसभा सीट हिसार में जारी कांटे की टक्कर, बीजेपी के रणजीत सिंह के बाद अब कांग्रेस के जयप्रकाश आगे

हिसार लोकसभा सीट (Hisar Lok Sabha Election Result Live) पर इस बार कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। बीजेपी उम्मीदवार रणजीत सिंह कांग्रेस से जय प्रकाश (Jai Prakash) आईएनएलडी से सुनैना चौटाला और जेएनकेपी से नैना सिंह चौटाला के बीच कड़ा मुकाबला है। वहीं इस सीट पर रोचक मुकाबले के बीच देखने वाली बात होगी जनता किसे जीत का ताज पहनाएगी।

By Jagran News Edited By: Deepak Saxena Updated: Tue, 04 Jun 2024 11:23 AM (IST)
Hero Image
लोकसभा सीट हिसार में दिखेगी कांटे की टक्कर।

डिजिटल डेस्क, हिसार। हरियाणा लोकसभा चुनाव 2024 की हिसार सीट (Hisar lok sabha chunav Result 2024) पर भी कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार रणजीत सिंह, कांग्रेस से जय प्रकाश, आईएनएलडी से सुनैना चौटाला व जेएनकेपी से नैना सिंह चौटाला मैदान में हैं। 

सात चरणों में हुए चुनाव के लिए आज सुबह से ही मतगणना जारी है। अब तक सामने आए आंकड़ों के मुताबिक हिसार लोकसभा सीट से कांग्रेस की तरफ से मैदान में उतरे जयप्रकाश 4921 वोट से आगे चल रहे हैं।

मंगलवार का दिन नतीजों का दिन है और अब अलग-अलग सीटों से रूझान आने शुरू हो गए हैं। इससे पहले जहां हिसार से भाजपा के रणजीत सिंह आगे चल रहे थे, तो वहीं अब जयप्रकाश आगे निकलते नजर आ रहे हैं।

इस सीट पर करीब पिछले तीन दशक तक भजन लाल और देवी लाल के परिवार का कब्जा रहा। वहीं, साल 2019 में बीजेपी के बृजेंद्र सिंह जीते थे। यहां जेजेपी के दुष्यंत चौटाला व कांग्रेस के भव्य बिश्नोई को मात मिली थी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें